Heart attack से एक माह पहले शरीर में नजर आने लगते हैं ये लक्षण, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

Newspoint

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। हार्ट अटैक की बीमारी देश में लोगों के सामने बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसके कारण साल में देश में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवाते हैं। क्या आपको पता है कि हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर इसके संकेत देने लग जाता है?

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर छाती में अचनाक से बहुत ज्यादा डिस्कंफर्ट या प्रेशर फील होने लगे तो ये एक लक्षण हो सकता है। कभी-कभी चेस्ट में टाइटनेस, प्रेशर, हेविनेस या जलन जैसा महसूस होने पर भी तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर जरा सा चलने पर सांस फूलने लगे तो इसे चेतावनी की तरह माने। ओल्ड ऐज और डायबिटीज वालों को ये समस्या अधिक होती है। अगर आप बहुत जल्दी थक जा रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। अगर दोनों हाथ में, गर्दन में, जबड़े में, कंधों के आसपास या फिर बैक साइड में दर्द होता है तो इसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ये भी हार्ट अटैक का एक साइलेंट संकेत हैं।

PC:uoflhealth

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें