Tech Tips: टेलीग्राम अकाउंट की सुरक्षा के लिए आज ही कर लें ये जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स
इंटरनेट डेस्क। आज के समय देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा टेलीग्राम का उपयोग किया जाता है, ये चैटिंग के अलावा पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लिए भी उपयोगी है। इसी कारण इस सोशल मीडिया अकांउट को भी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि इसमें कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने अकाउंट और पर्सनल इन्फॉर्मेशन ज्यादा सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। टेलीग्राम अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए Two-Step Verification सबसे जरूरी फीचर्स है।
इसे इनेबल करने के बाद लॉगिन के दौरान एसएमएस कोड के अलावा एक अतिरिक्त पॉसवर्ड की आवश्यकता होती है। वहीं यूजर्स को समय-समय पर Devices/Active Sessions सेक्शन में जाकर सभी Logged-in Devices की जांच करनी चाहिए। अनजान डिवाइस नजर आने पर उसे तुरंत हटा दें। वहीं Telegram की सुरक्षा के लिए पासकोड लॉक जरूर ही लगाएं। इन उपयों को अपनाने से आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
PC: indiatv