मदद के बहाने रिकॉर्ड हो रही आपकी आवाज और चेहरा, वीडियो में जाने जानिए क्या है नया Face-Voice Cloning Scam

Newspoint

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब एक ऐसा नया स्कैम सामने आया है, जिसमें ठग पहले किसी व्यक्ति का चेहरा और आवाज रिकॉर्ड करते हैं और फिर उसी के आधार पर ठगी को अंजाम देते हैं। इस नए तरीके को 'फेस-वॉइस क्लोनिंग स्कैम' नाम दिया गया है।

Hero Image
" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इस स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, ठग भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों से मोबाइल फोन से जुड़ी छोटी-सी मदद मांगते हैं। वे खुद को तकनीक की जानकारी न रखने वाला व्यक्ति बताते हैं, ताकि सामने वाला बिना शक किए उनकी मदद करने लगे।

दरअसल, ठग का मोबाइल पहले से ही वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मोड पर होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति मदद के लिए फोन हाथ में लेकर उससे बात करता है, कुछ ही सेकेंड में उसका चेहरा और आवाज रिकॉर्ड हो जाती है। बाद में साइबर अपराधी इसी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल एआई (AI) तकनीक