'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

Newspoint

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री पारुल गुलाटी इन दिनों अपने काम के साथ-साथ रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअलस, शो में किसी भी कंटेस्टेंट पर आंख बंद करके भरोसा करना आसान नहीं होता। यहां हर कदम पर यह डर बना रहता है कि जिस शख्स को अपना समझ रहे हैं, वही कहीं खेल का 'ट्रेटर' तो नहीं। ऐसे मुश्किल माहौल में पारुल ने मुनव्वर फारूकी पर भरोसा बनाए रखा। अब उन्होंने बताया है कि आखिर ऐसा क्या था, जिसकी वजह से उन्हें मुनव्वर पर यकीन हुआ।

Hero Image