भीड़भाड़ से दूर चाहिए सुकून? गर्मियों की छुट्टियों में जरूर एक्सप्लोर करें भारत की ये 6 खूबसूरत और शांत डेस्टिनेशन

Newspoint

गर्मियों की छुट्टियां आते ही लोग शिमला, मनाली और मसूरी जैसे मशहूर हिल स्टेशनों पर जाने लगते हैं। लेकिन, अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांत और सुकून भरी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, तो भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जो प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अनोखा अनुभव देते हैं। यहाँ आप न सिर्फ़ शानदार नज़ारों का मज़ा ले सकते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं।

**चौकोरी, उत्तराखंड**

Hero Image

उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में बसा चौकोरी अपनी शानदार हिमालयी चोटियों के लिए मशहूर है। यहाँ से नंदा देवी और पंचचूली जैसी चोटियाँ दिखाई देती हैं। चाय के बागान और देवदार के जंगल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

**मशोबरा, हिमाचल प्रदेश**

शिमला से थोड़ी दूरी पर स्थित मशोबरा एक शांत और कम भीड़-भाड़ वाला हिल स्टेशन है। पर्यटकों को यहाँ के सेब के बाग, देवदार के जंगल और ट्रेकिंग के खूबसूरत रास्ते बहुत पसंद आते हैं।

**मोरनी हिल्स, हरियाणा**