दही और मलाई से बनाएं लाजवाब शाही पनीर, एक बार जरूर ट्राई करें ये खास रेसिपी
अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और मसालेदार शाही पनीर घर पर बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी आसान रेसिपी, जिससे स्वाद एकदम होटल जैसा आएगा। ये रेसिपी खास है क्योंकि इसमें पनीर के साथ दही, मलाई और कुछ खास मसालों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होता है।
शाही पनीर बनाने की सामग्री:
बनाने की विधि:
अब आपको होटल जाने की ज़रूरत नहीं, जब आप इस आसान और मज़ेदार रेसिपी से शाही पनीर घर पर ही बना सकते हैं। इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें और देखें सब आपके हाथों के स्वाद की तारीफ करेंगे।
शाही पनीर बनाने की सामग्री:
- 250 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 मीडियम टमाटर (पीसा हुआ)
- 2 मीडियम प्याज (हल्का भूनकर पिसा हुआ)
- 5-6 काजू
- 1 टीस्पून भूना हुआ धनिया
- 1-2 लौंग, 1 तेजपत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 हरी इलायची
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/4 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/3 कप फेंटा हुआ दही (खट्टा न हो)
- 1/3 कप गरम पानी
- 2 टेबलस्पून ताजी मलाई
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- 3 टेबलस्पून घी या तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1-2 टीस्पून कसूरी मेथी
बनाने की विधि:
- सबसे पहले प्याज, काजू और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर फाइन पेस्ट बना लें।
- पैन में घी गर्म करें, फिर उसमें लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालें। 20 सेकंड तक भूनें ताकि मसालों की खुशबू घी में आ जाए।
- अब इसमें पिसा हुआ प्याज-काजू का पेस्ट डालें और मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें जब तक यह सुनहरा न हो जाए।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें।
- फिर हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। साथ ही टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ने लगे।
- अब इसमें फेंटा हुआ दही और मलाई डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- पनीर के टुकड़े और थोड़ा पानी डालकर 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें 1/4 कप दूध डालें और लगातार चलाते हुए एक उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक ग्रेवी को पकने दें।
- ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें, और लीजिए तैयार है आपका रिच और टेस्टी शाही पनीर।
अब आपको होटल जाने की ज़रूरत नहीं, जब आप इस आसान और मज़ेदार रेसिपी से शाही पनीर घर पर ही बना सकते हैं। इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें और देखें सब आपके हाथों के स्वाद की तारीफ करेंगे।
Next Story