Singhara Barfi Recipe: व्रत में बिना घी के बनाएं सिंघाड़ा बर्फी, दही के साथ खाने में लगेगी और भी ज्यादा टेस्टी, जानें रेसिपी
व्रत के दिनों में लोग अक्सर कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिससे पेट भी भर जाए और तेल या घी भी ना खाना पड़े। व्रत में सिंघाड़े का आटा बहुत खाया जाता है। इस आटे से पूरियां, पकौड़े और चीला जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन अगर कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप सिंघाड़े की बर्फी भी बना सकते हैं। इसे सिंघाड़े की कतली भी कहते हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। इसे बनाने में तेल या घी का इस्तेमाल भी नहीं होता है।
और पढ़े: Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
सिंघाड़ा बर्फी की खासियत
नवरात्रि या किसी भी दूसरे व्रत में आप घर पर ही सिंघाड़े की बर्फी बना सकते हैं। बहुत से लोग व्रत के दौरान मीठा खाना पसंद करते हैं। उनके लिए ये एक बहुत ही आसान रेसिपी है। इस बर्फी की एक और खास बात ये है कि आप इसे दही के साथ भी खा सकते हैं। दही के साथ इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कि बिना घी के सिंघाड़े की बर्फी कैसे बनाई जाती है।सामान और तैयारी
सिंघाड़े की बर्फी बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कप सिंघाड़े का आटा लेना है। आटे को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से छान लेना है। जब आटा छन जाए तो उसे भूनने की तैयारी करनी होती है। इसके लिए गैस पर एक कड़ाही रखनी है।और पढ़े: Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
आटा भूनने का तरीका
अब छने हुए आटे को कड़ाही में डालना है और इसे हल्का भून लेना है। यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सिंघाड़ा आटा तेज आंच पर जल सकता है। इसलिए गैस की आंच को एकदम हल्का ही रखना है। हल्की आंच पर आटे को भूनना है। जब आटा हल्का भून जाए तो आटे को कड़ाही से निकाल लेना है।आटे का घोल बनाना
आटा भूनने के बाद अगला काम इसका घोल बनाना है। भुने हुए सिंघाड़े के आटे में पानी मिलाना होता है। एक कप आटे के लिए करीब दो से तीन कप पानी की जरूरत होती है। आटे में पानी डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाना है ताकि एक घोल तैयार हो जाए।You may also like
- Jokes: पत्नी ने पति को कॉल किया, पत्नी :- कहाँ रह गए, अभी तक घर क्यों नहीं आये ?पति : अजी भाग्यवान….. पढ़ें आगे
- Jokes: संता एक गुंडा बन गया, उसने एक मशहूर सेठ को फोन लगाया, संता :– ओ सेठ 10 लाख रुपए भिजवा दे नहीं तो.. पढ़ें आगे
- Vastu Shastra : आपके वॉलेट में नहीं टिक रहे हैं पैसे? तो वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को आजमाएं…
- Video: युवक ने खाना पकाने के लिए किया इमर्शन रॉड का इस्तेमाल, लोगों ने दिए रिएक्शन, कहा- 'मिंटो का काम घंटों में'
- बादाम: स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड









