Stevia Tea Benefits: बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं? जानें स्टीविया की चाय बनाने का आसान तरीका और फायदे
भारत में लोगों को मीठी चाय पीना बहुत पसंद होता है। सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान मिटानी हो, एक कप चाय हर किसी को चाहिए होती है। लेकिन फीकी चाय पीने में किसी को स्वाद नहीं आता। दिन भर में दो या तीन कप चाय पीने से शरीर में बहुत सारी चीनी चली जाती है, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। अगर आप बिना नुकसान वाली Sugar Free Tea पीना चाहते हैं और मिठास भी पूरी चाहिए, तो स्टीविया बहुत अच्छा तरीका है। घर पर Stevia Tea बनाना बहुत आसान है। इसके साथ ही शरीर के लिए Stevia Benefits भी बहुत सारे हैं।
नेचुरल और सेफ मिठास
अगर आप सोच रहे हैं कि स्टीविया क्या है, तो बता दें कि ये एक प्लांट बेस्ड स्वीटनर है। यानी ये एक पौधे से मिलने वाली मिठास है। इसका शरीर पर कोई नुकसान नहीं होता है। शुगर की बीमारी में भी इसका इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है। जिन लोगों को मीठी चाय पीने की आदत है, वे बिना डरे स्टीविया डालकर चाय बना सकते हैं। मीठी चाय के लिए आप सीधे पौधे से तोड़ी गई ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले पाउडर या सूखे पत्तों से भी एकदम मीठी चाय बनाई जा सकती है।पत्तों वाली चाय
पत्तों से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चाय की पत्ती डाल दें। जब चाय अच्छे से उबलने लगे तो उसमें स्वाद के लिए अदरक या इलायची डाल दें। इसके बाद इसमें स्टीविया के पत्ते डाल दें। अगर आपके पास ताजे पत्ते हैं तो उन्हें चाय की पत्ती के साथ ही शुरुआत में डाल देना चाहिए ताकि चाय में मिठास अच्छी तरह से घुल जाए। अगर आप सूखे पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें अदरक डालने के बाद पानी में डालकर उबालें। अब चाय में दूध डालें और दो या तीन उबाल आने के बाद इसे छान लें। आपकी बिना चीनी वाली मीठी चाय तैयार है।पाउडर वाली चाय कैसे तैयार करें
पाउडर या गोलियों से चाय बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे आप अपनी रोज वाली चाय की तरह ही बना सकते हैं। सबसे पहले पानी, चाय की पत्ती और अदरक डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर एक या दो बार उबलने दें। जब आपकी चाय पूरी तरह से पक जाए, तो सबसे आखिर में बाजार से खरीदा हुआ स्टीविया का पाउच या गोलियां चाय में डालकर मिला लें। इस तरह मिनटों में आपकी एक नेचुरल स्वीटनर वाली मीठी और सेहतमंद चाय तैयार हो जाएगी।बिना कड़वाहट वाला स्वाद
आजकल इस तरह के नेचुरल स्वीटनर का क्रेज लोगों के बीच काफी बढ़ रहा है। ये पूरी तरह से प्लांट बेस्ड होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि खाने या पीने के बाद इनका स्वाद जीभ पर कड़वा भी नहीं लगता है। इनमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है। इसे खाने से शरीर में शुगर का लेवल एकदम से नहीं बढ़ता है। अगर आप इसे गर्म करते हैं, तब भी इसका स्वाद वैसा ही मीठा रहता है। इसलिए आजकल लोग इसे चाय के साथ साथ खाना पकाने में भी इस्तेमाल करने लगे हैं। ये सफेद चीनी की जगह इस्तेमाल करने का एक बहुत अच्छा तरीका है।You may also like
- क्या 1 रुपये में कपड़ों से निकलेगा होली का पक्का रंग? शोभा बैंसला ने बताया घरेलू तरीका, जानें कितना काम आएगी ट्रिक
- अपने स्मार्टफोन का स्मार्ट तरीके से करें इस्तेमाल; कर दें ये सेटिंग और अपने बच्चे को रखें सुरक्षित
- अब आपको WhatsApp के लिए भी लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान; नया फीचर होगा लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
- Jokes: एक जीजा अपनी साली से मजाक में कहता है अरे साली तो आधी घर वाली होती है.. पढ़ें आगे
- अंबानी परिवार के शाही ठाठ देखो, साड़ी में नीता अंबानी तो लहंगे में बड़ी बहुरानी छाईं, हीरे-पन्ने पहन चमकीं









