सुबह और रात की स्किन केयर रूटीन में क्या अंतर है, जानिए सही तरीका

हमारी स्किन दिनभर धूल, प्रदूषण, सनलाइट और कई हानिकारक तत्वों का सामना करती है। ऐसे में, इसकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सुबह और रात की स्किन केयर रूटीन अलग-अलग तरीके से अपनाना जरूरी होता है।
Hero Image


कई लोग सुबह और रात के स्किन केयर में ज्यादा फर्क नहीं समझते, लेकिन असल में इन दोनों की जरूरतें और असर अलग होते हैं। सुबह का स्किन केयर आपको दिनभर बाहरी नुकसान से बचाने के लिए होता है, जबकि रात का स्किन केयर, स्किन को रिपेयर और रीजेनरेट करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि सुबह और रात की स्किन केयर में क्या अंतर होता है और इन्हें सही तरीके से कैसे अपनाया जाए?

सुबह की स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है?
सुबह हमारी स्किन को दिनभर धूल, सूरज की नुकसान पहुंचाने वाली किरणों (UV Rays) और प्रदूषण जैसी गंदगी से बचाने की जरूरत होती है। सुबह का स्किन केयर रूटीन स्किन को प्रोटेक्ट करने और दिनभर फ्रेश बनाए रखने के लिए होता है।