Newspoint Logo
T20 World Cup

Suji Aloo Recipe: बिना फ्राई किए घर पर बनाएं सूजी और आलू का ये स्वादिष्ट नाश्ता

Newspoint
सुबह के समय कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो सेहत के लिए भी अच्छा हो और जिसका स्वाद भी बहुत बढ़िया हो। अगर आपको भी ऐसा नाश्ता चाहिए तो एक बार Suji Aloo जरूर बनाकर खाऐं। सूजी और आलू से बना ये नाश्ता खाने में इतना टेस्टी होता है कि इसके सामने बर्गर का स्वाद भी फीका लगता है। ये सूजी बॉल्स दिखने में एकदम बर्गर जैसे लगते हैं और बहुत आसानी से बन जाते हैं।

बिना फ्राई किए भरपूर स्वाद

अक्सर लोग सेहत की वजह से तली हुई चीजें खाने से बचते हैं। ये नाश्ता उन लोगों के लिए एकदम सही है क्योंकि इसे डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बिना फ्राई किए भी इसमें भरपूर स्वाद आता है। ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। ये नाश्ता सिर्फ घर वालों के लिए ही नहीं बल्कि मेहमानों के लिए भी बहुत अच्छा है।

सूजी का डो तैयार करना

इस नाश्ते को बनाने की शुरुआत सूजी का डो बनाने से होती है। सबसे पहले एक पैन या कड़ाही लेना है, और उसमें डेढ़ कप पानी डालना है। पानी को अच्छी तरह गर्म होने दे। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच नमक मिलाना है। इसके बाद पानी में करीब एक बड़ा कप सूजी डालनी है। सूजी को पानी में अच्छी तरह से मिलाना है और उसे आटे के डो की तरह तैयार कर लेना है। अब सूजी को ढककर पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है ताकि वो अच्छे से सेट हो जाए।

आलू की फिलिंग बनाना

सूजी सेट होती है तब तक आलू की फिलिंग तैयार कर ले। इसके लिए एक पैन में दो चम्मच तेल डालना है। तेल गर्म होने पर उसमें सरसों के दाने और साबुत लाल मिर्च डाल देनी है। अब इसमें थोड़े करी पत्ता और थोड़े मूंगफली के दाने मिलाने हैं। इसके बाद एक चम्मच चना दाल डालकर उसे हल्का रोस्ट करना है। अब चार मीडियम साइज के उबले हुए आलू लेने हैं और उन्हें तोड़कर पैन में डाल देना है।

मसालों को आलू में मिलाना

आलू डालने के बाद इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालना है। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करना है। मैशर से सारी चीजों को अच्छे से मैश कर देना है, ताकि आलू और मसाले आपस में घुल मिल जाएं। फिलिंग तैयार होने के बाद इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देना है।

सूजी में फिलिंग भरकर बॉल्स बनाना

पांच मिनट बाद सूजी सेट हो जाती है। अब सूजी में एक चम्मच तेल डालना है और डो को अच्छी तरह गूंथकर एकदम नरम कर लेना है। जब डो नरम हो जाए तो उसमें से एक लोई लेनी है। इस लोई के अंदर पहले से तैयार की गई आलू की फिलिंग भरनी है। फिलिंग भरने के बाद इसे गोल कचौरी के जैसा आकार देना है। इसी तरह से सारे सूजी बॉल्स तैयार करके रख लेने हैं।

सूजी बॉल्स को स्टीम करना

अब एक कड़ाही लेनी है और उसमें पानी डालना है। कड़ाही के ऊपर कोई छलनी रख देनी है। इस छलनी के ऊपर तैयार किए गए सूजी बॉल्स रखने हैं। कड़ाही को कवर कर देना है और पंद्रह मिनट तक इन्हें मीडियम फ्लेम पर स्टीम होने के लिए छोड़ देना है। पंद्रह मिनट बाद जब बॉल्स अच्छे से स्टीम हो जाएं तो इन्हें बाहर निकाल लेना है।

हल्का सेंकना और सर्व करना

स्टीम करने के बाद एक पैन लेना है और उसमें दो चम्मच तेल डालना है। तेल में राई के दाने डालने हैं और फिर उनके ऊपर सूजी बॉल्स को रख देना है। इन बॉल्स को दोनों तरफ से पलटते हुए हल्का ब्राउन होने तक सेंकना है। जब ये अच्छे से सिक जाएं तो तैयार सूजी बॉल्स के ऊपर थोड़े से तिल डाल देने हैं। अब इन्हें हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करना है।








Hero Image


More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint