गर्मी में स्टाइल और आराम का सही कॉम्बो – ये 5 टिप्स जरूर अपनाएं
गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है – क्या पहनें ताकि स्टाइल भी बना रहे और पसीने से भी बचा जा सके? खासकर पुरुषों के लिए ये मौसम थोड़ा ट्रिकी होता है क्योंकि गर्मी में टाइट या हेवी कपड़े पहनना मुश्किल हो जाता है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस गर्मी में भी स्टाइलिश और कूल दिख सकते हैं – बिना किसी तकलीफ के।
1. सफेद शर्ट है हर मौसम में आरामदायक
गर्मी के मौसम में हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे सही होता है। सफेद रंग की शर्ट या टी-शर्ट आपको ठंडक देती है और सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करती है। सफेद शर्ट हर तरह की जींस या पैंट के साथ मैच भी हो जाती है। साथ में सफेद स्नीकर्स पहन लें, तो आपका लुक और भी क्लासी लगेगा।
2. जींस नहीं, ट्राउज़र या कॉटन पैंट पहनें
गर्मी में भारी और मोटी डेनिम जींस पहनना बहुत परेशान कर सकता है। इसकी जगह हल्के कॉटन ट्राउज़र या लूज़ पैंट पहनना ज्यादा सही रहेगा। ये आरामदायक होते हैं और शरीर को हवा लगती रहती है, जिससे पसीना भी कम आता है।
3. ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड करें फॉलो
आजकल ओवरसाइज कपड़े फैशन में हैं – और गर्मी के लिए ये बेस्ट भी हैं। लूज़ टी-शर्ट, शर्ट या शॉर्ट्स पहनने से हवा आराम से शरीर तक पहुंचती है और गर्मी में राहत मिलती है। इसके साथ ही आप बेहद ट्रेंडी भी दिखते हैं।
4. टोपी लगाना ना भूलें
गर्मी में सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए टोपी जरूर पहनें। चौड़े किनारे वाली हैट, बकेट हैट या बेसबॉल कैप – ये न केवल स्टाइल बढ़ाते हैं, बल्कि सन स्ट्रोक से भी बचाते हैं।
5. शर्ट की आस्तीन मोड़ना बनाता है स्मार्ट
अगर आप फुल स्लीव शर्ट पहनते हैं, तो उसकी आस्तीन को हल्के से मोड़ लें। इससे हाथों में पसीना नहीं आता और लुक भी स्मार्ट लगता है। ये छोटा सा फैशन ट्रिक आपको कूल दिखाने में मदद करता है।
गर्मी का मतलब ये नहीं कि आप स्टाइल से समझौता करें। सही फैब्रिक, हल्के रंग और स्मार्ट एक्सेसरीज़ की मदद से आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि हमेशा ट्रेंडी और कूल भी दिख सकते हैं। तो इस गर्मी, फैशन को बनाए रखें अपनी पर्सनैलिटी का हिस्सा – स्टाइलिश भी रहें और कंफर्टेबल भी।

Next Story