शॉर्ट कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल, गर्मियों में मिलेगी कूल और क्लासी लुक

गर्मियों में फैशन के साथ-साथ कंफर्ट भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ गर्मी में भी राहत दे, तो शॉर्ट कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Hero Image


शॉर्ट कुर्तियां हल्की, आरामदायक और ट्रेंडी होने के साथ-साथ हर बॉडी टाइप पर खूब जचती हैं। इन्हें आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपको मिलेगा एकदम परफेक्ट और क्लासी लुक।

आइए जानते हैं कि इस गर्मी में शॉर्ट कुर्ती को आप 5 अलग-अलग तरीकों से कैसे स्टाइल कर सकती हैं।


1. कार्गो पैंट या वाइड लेग जींस के साथ

आजकल शॉर्ट कुर्तियों को लेगिंग्स के बजाय जींस या पैंट के साथ पहनना ज्यादा ट्रेंडी है। अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो कार्गो पैंट या वाइड लेग जींस चुनें और इसके साथ शॉर्ट कुर्ती कैरी करें।

इस लुक के लिए स्लीवलेस या शॉर्ट स्लीव्स कुर्ती ज्यादा अच्छी लगेगी। इसे पहनकर आप न सिर्फ कंफर्टेबल महसूस करेंगी बल्कि आपको मिलेगा एकदम स्टाइलिश लुक।


2. डेनिम शॉर्ट्स के साथ

गर्मियों में अगर आप कुछ कूल और कैज़ुअल ट्राय करना चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहनें।

लंबी आस्तीन वाली कॉटन कुर्ती के साथ अपनी पसंद के शॉर्ट्स पहनें और लुक को पूरा करें कोल्हापुरी चप्पल व एक ट्रेडिशनल टोट बैग के साथ।

यह लुक गर्मी में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आपको ठंडक भी देगा।

3. लंबी स्कर्ट के साथ

पिछले कुछ समय से लंबी स्कर्ट दोबारा ट्रेंड में आ गई है और इसे शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनने पर एकदम बोहो और ट्रेडिशनल लुक मिलता है।


इसके लिए सफेद या किसी हल्के रंग की स्कर्ट के साथ ब्राइट कलर की शॉर्ट कुर्ती पहनें। यह आउटफिट खास मौकों, त्योहारों या फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

स्टाइल को और निखारने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनें।

4. प्लाजो के साथ स्टाइल करें

गर्मियों में प्लाजो सबसे कंफर्टेबल आउटफिट में से एक माना जाता है। आमतौर पर इसे लंबी कुर्ती के साथ पहना जाता है, लेकिन अब शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो पहनने का ट्रेंड भी खूब चल रहा है।

इसके लिए प्रिंटेड या सिंपल शॉर्ट कुर्ती के साथ कलर कॉर्डिनेटेड प्लाजो कैरी करें। लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े झुमके, चूड़ियां और स्लिंग बैग कैरी करें।

5. लेगिंग्स के साथ सिंपल लुक

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो शॉर्ट कुर्ती के साथ लेगिंग्स पहनें। कुर्ती के रंग से मेल खाती हुई लेगिंग और दुपट्टा लेकर आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।


यह लुक कॉलेज, ऑफिस या पूजा-पाठ के लिए एकदम परफेक्ट है। साथ में पायल, झुमके और बिंदी लगाकर अपने लुक को खास बनाएं।


शॉर्ट कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। गर्मियों में ये आपको न सिर्फ कंफर्ट देगी बल्कि आपका फैशन गेम भी ऑन पॉइंट रहेगा। तो इस बार अपने समर वार्डरोब में शॉर्ट कुर्तियों को जरूर शामिल करें और इन स्टाइलिश तरीकों के साथ हर मौके पर छा जाएं।