Thandai Recipe for Holi: होली के त्यौहार पर घर पर एसे बनाएं रिफ्रेशिंग ठंडाई
होली के त्यौहार में जब लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं, तो थकान होना लाजमी है। ऐसे में शरीर को ताज़गी देने के लिए ठंडाई से बेहतर कुछ भी नहीं है। ये ड्रिंक न सिर्फ प्यास बुझाती है बल्कि इसमें डले मेवे और मसाले शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। होली का त्यौहार रंगों के साथ-साथ अच्छे पकवानों और ठंडी-ठंडी ठंडाई के बिना अधूरा सा लगता है। रंग खेलने के बाद जब गला सूखने लगे और शरीर को आराम की ज़रूरत हो, तब एक गिलास ठंडाई पूरे मूड को खुशहाल बना देती है।
ज़रूरी चीजों की लिस्ट
ठंडाई बनाने के लिए कुछ खास चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है जो घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। इसके लिए 8 से 10 बादाम ले लें जिन्हें पहले से भिगोकर छील लिया गया हो। साथ ही 8 से 10 काजू और इतने ही पिस्ता की ज़रूरत होगी। 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज और 1 बड़ा चम्मच खसखस इस ड्रिंक को और भी रिच बनाते हैं। खुशबू और स्वाद के लिए 4-5 हरी इलायची, 4-5 काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सौंफ और सूखे गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ रख लें। मिठास के लिए 2 बड़े चम्मच चीनी या स्वाद के हिसाब से चीनी का इस्तेमाल करें। साथ में केसर के कुछ धागे और 1 लीटर ठंडा दूध तैयार रखें।मेवों को भिगोने का तरीका
ठंडाई बनाने की शुरुआत मेवों को सही तरीके से तैयार करने से होती है। सबसे पहले एक बर्तन में बादाम को गरम पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। गरम पानी में डालने से बादाम का छिलका बहुत आसानी से उतर जाता है। एक दूसरे बर्तन में काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज और खसखस को भी 10 मिनट के लिए भिगो दें। भिगोने से ये सारी चीज़ें नरम हो जाती हैं और पिसने के बाद इनका बहुत ही महीन और मुलायम पेस्ट बनता है। जब 10 मिनट पूरे हो जाएं, तो बादाम का छिलका उतारकर अलग कर लें।You may also like
- कपड़ों से होली का पक्का रंग कैसे निकालें? संगम शुक्ला ने बताया लांड्री वाला तरीका, सफेद कपड़ों से भी निकल जाएगा दाग
- भाई की शादी से पहले सारा तेंदुलकर बनीं मराठी मुलगी, मां अंजलि संग ढीला-सा ट्राउजर पहने दिखीं, शानदार लगा अंदाज
- मथुरा में होली महोत्सव की धूम, फूलों से सजी रंगों की बौछार
- चाशनी वाली गुजिया बनाने की आसान विधि
- Travel Tips: जाना चाहते हैं आस पास में छुट्टियों को एंजोय करने तो फिर पहुंच जाएं यहां पर









