Thandai Recipe for Holi: होली के त्यौहार पर घर पर एसे बनाएं रिफ्रेशिंग ठंडाई
होली के त्यौहार में जब लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं, तो थकान होना लाजमी है। ऐसे में शरीर को ताज़गी देने के लिए ठंडाई से बेहतर कुछ भी नहीं है। ये ड्रिंक न सिर्फ प्यास बुझाती है बल्कि इसमें डले मेवे और मसाले शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। होली का त्यौहार रंगों के साथ-साथ अच्छे पकवानों और ठंडी-ठंडी ठंडाई के बिना अधूरा सा लगता है। रंग खेलने के बाद जब गला सूखने लगे और शरीर को आराम की ज़रूरत हो, तब एक गिलास ठंडाई पूरे मूड को खुशहाल बना देती है।
ज़रूरी चीजों की लिस्ट
ठंडाई बनाने के लिए कुछ खास चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है जो घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। इसके लिए 8 से 10 बादाम ले लें जिन्हें पहले से भिगोकर छील लिया गया हो। साथ ही 8 से 10 काजू और इतने ही पिस्ता की ज़रूरत होगी। 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज और 1 बड़ा चम्मच खसखस इस ड्रिंक को और भी रिच बनाते हैं। खुशबू और स्वाद के लिए 4-5 हरी इलायची, 4-5 काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सौंफ और सूखे गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ रख लें। मिठास के लिए 2 बड़े चम्मच चीनी या स्वाद के हिसाब से चीनी का इस्तेमाल करें। साथ में केसर के कुछ धागे और 1 लीटर ठंडा दूध तैयार रखें।मेवों को भिगोने का तरीका
ठंडाई बनाने की शुरुआत मेवों को सही तरीके से तैयार करने से होती है। सबसे पहले एक बर्तन में बादाम को गरम पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। गरम पानी में डालने से बादाम का छिलका बहुत आसानी से उतर जाता है। एक दूसरे बर्तन में काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज और खसखस को भी 10 मिनट के लिए भिगो दें। भिगोने से ये सारी चीज़ें नरम हो जाती हैं और पिसने के बाद इनका बहुत ही महीन और मुलायम पेस्ट बनता है। जब 10 मिनट पूरे हो जाएं, तो बादाम का छिलका उतारकर अलग कर लें।पेस्ट तैयार करना
जब सभी मेवे अच्छी तरह भीग जाएं, तो उन्हें छानकर एक मिक्सर जार में डाल लें। इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं ताकि पीसने में आसानी हो। अब इसे चलाकर एक बहुत ही चिकना और मुलायम पेस्ट बना लें। पेस्ट जितना बारीक होगा, ठंडाई पीने में उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी। इसी बीच थोड़े से गरम दूध में केसर के धागे डालकर छोड़ दें ताकि केसर अपना गहरा पीला रंग और खुशबू छोड़ दे। इसके अलावा हरी इलायची, काली मिर्च, सौंफ और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों को भी बारीक पीसकर अलग रख लें।दूध तैयार करने का तरीका
अब एक बड़े बर्तन में 1 लीटर दूध लें और उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब दूध में उबाल आने लगे, तो इसमें चीनी डालें। चीनी को दूध में अच्छी तरह मिलने दें और लगातार हिलाते रहें ताकि चीनी नीचे न चिपके। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें केसर वाला दूध मिला दें। केसर डालते ही दूध का रंग बहुत ही प्यारा सुनहरा होने लगेगा। केसर की वजह से ठंडाई में एक शाही स्वाद आता है जो सबको बहुत पसंद आता है।मसाले और पेस्ट का मेल
अब तैयार किए गए मेवों के पेस्ट को धीरे-धीरे दूध में डालें। पेस्ट डालने के बाद दूध को अच्छी तरह हिलाएं ताकि कोई गुठली न बने। इसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। धीमी आंच पर पकाने से मेवों का स्वाद दूध में पूरी तरह से बस जाता है। अब इसमें पिसी हुई इलायची, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों वाला मसाला डाल दें। अगर लोग इसे और भी ज़्यादा गाढ़ा और क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी सी मलाई या कंडेंस्ड मिल्क भी मिला सकते हैं।परोसने का अंदाज़
अगर गुलाब की खुशबू पसंद हो, तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी ऊपर से डाला जा सकता है। जब ठंडाई पूरी तरह तैयार हो जाए, तो इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें। ठंडाई को परोसते समय कांच के गिलासों में डालें और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम छिड़क दें। केसर के एक-दो धागे ऊपर से सजाने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।Next Story