गर्मियों में तरबूज खाने के बाद तुरंत पानी पीना सही है या नहीं?

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में तरबूज की एंट्री शुरू हो जाती है। यह फल शरीर को ठंडक देने, पानी की कमी दूर करने और गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन इसके साथ एक पुरानी बात भी अक्सर सुनने को मिलती है कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। कई लोग मानते हैं कि इससे पेट खराब हो सकता है या पाचन बिगड़ सकता है।
Hero Image



तरबूज में पहले से ही काफी पानी होता है

तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। यही वजह है कि इसे गर्मियों का सबसे हाइड्रेटिंग फल माना जाता है। जब कोई व्यक्ति इसके तुरंत बाद ज्यादा पानी पी लेता है, तो कुछ लोगों को पेट में भारीपन या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।

हालांकि हर व्यक्ति पर इसका असर अलग हो सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है।