सर्दियों में जैसलमेर घूमने का है प्लान? ऊंट सफारी से लेकर रेगिस्तान में कैंपिंग तक, जरूर करें ये 5 एक्टिविटीज
सर्दियों में घूमने के लिए राजस्थान का जैसलमेर एक शानदार डेस्टिनेशन है। गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर अपनी सुनहरी रेत, भव्य किलों, ऐतिहासिक हवेलियों और रंगीन राजस्थानी संस्कृति के लिए पर्यटकों के बीच खास पहचान रखता है। अगर आप इस बार पहाड़ों की जगह कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो यहां रेगिस्तान में कैंपिंग, ऊंट सफारी और रोमांचक जीप राइड का आनंद ले सकते हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां का मौसम भी घूमने के लिए अनुकूल रहता है। आइए जानते हैं सर्दियों में जैसलमेर की यात्रा के दौरान कौन-सी 5 गतिविधियां आपको जरूर आजमानी चाहिए।
खासकर सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। ढलते सूरज की रोशनी में रेत के टीले सुनहरे और नारंगी रंग में नजर आते हैं। अगर आप भीड़ से थोड़ा दूर शांत माहौल में सफारी करना चाहते हैं, तो खुर्री के रेतीले टीलों का रुख कर सकते हैं। यहां ऊंट और ऊंटगाड़ी की सवारी का विकल्प भी मिलता है।
कई रेगिस्तानी कैंप में शाम के समय राजस्थानी लोक संगीत, कालबेलिया नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी खाने का आयोजन किया जाता है। यहां बजट के अनुसार सामान्य टेंट से लेकर बेडरूम और अटैच्ड बाथरूम जैसी सुविधाओं वाले लग्जरी टेंट भी मिल जाते हैं।
राजस्थान पर्यटन के अनुसार, अक्टूबर से मार्च तक का समय कैंपिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, दिन के मुकाबले रात में रेगिस्तान का तापमान काफी नीचे जा सकता है। इसलिए कैंपिंग पर जाते समय गर्म कपड़े और जैकेट रखना न भूलें।
सम और खुर्री के आसपास जीप सफारी के लिए कई लोकप्रिय ट्रैक मौजूद हैं। इसके अलावा लखमना सैंड ड्यून्स भी इस गतिविधि के लिए जाना जाता है। रेत के टीलों पर जीप की रोमांचक सवारी आपको एडवेंचर का अलग अनुभव देगी।
हालांकि, सफारी बुक करते समय जल्दबाजी न करें। हमेशा भरोसेमंद ऑपरेटर चुनें और यह सुनिश्चित करें कि जीप में जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद हों और ड्राइवर प्रशिक्षित हो।
इस किले का निर्माण वर्ष 1156 में रावल जैसल ने करवाया था। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह भारत के उन चुनिंदा किलों में शामिल है, जहां आज भी लोग रहते हैं। किले के भीतर घरों, दुकानों और मंदिरों की मौजूदगी इसे दूसरे ऐतिहासिक किलों से अलग बनाती है।
इसके बाद आप पटवों की हवेली और सलीम सिंह की हवेली घूमने जा सकते हैं। इन हवेलियों की बारीक पत्थर की नक्काशी, खूबसूरत झरोखे और पारंपरिक डिजाइन राजस्थानी वास्तुकला की भव्यता को दर्शाते हैं। इतिहास और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए ये जगहें खास हैं।
यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा झील के किनारे बैठकर खूबसूरत तस्वीरें खींचने और आसपास के नजारों का आनंद लेने का भी अच्छा मौका मिलता है। सर्दियों के मौसम में यहां कुछ प्रवासी पक्षी भी दिखाई दे सकते हैं। सुबह और शाम का समय झील घूमने और फोटोग्राफी के लिए खासतौर पर अच्छा रहता है।
हालांकि, दिसंबर और जनवरी के दौरान रेगिस्तान में रातें काफी ठंडी हो सकती हैं। इसलिए अपनी यात्रा की तैयारी मौसम को ध्यान में रखकर करें।

1. सम के टीलों पर ऊंट सफारी करें
जैसलमेर की पहचान यहां के विशाल रेतीले टीले और ऊंट की सवारी हैं। ऐसे में आपकी राजस्थान यात्रा ऊंट सफारी के बिना अधूरी रह सकती है। इसके लिए सम सैंड ड्यून्स सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, जो जैसलमेर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां ऊंट की सवारी करते हुए दूर-दूर तक फैले सुनहरे रेगिस्तान को देखने का अलग ही आनंद मिलता है।खासकर सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। ढलते सूरज की रोशनी में रेत के टीले सुनहरे और नारंगी रंग में नजर आते हैं। अगर आप भीड़ से थोड़ा दूर शांत माहौल में सफारी करना चाहते हैं, तो खुर्री के रेतीले टीलों का रुख कर सकते हैं। यहां ऊंट और ऊंटगाड़ी की सवारी का विकल्प भी मिलता है।
2. खुले आसमान के नीचे रेगिस्तान में कैंपिंग करें
जैसलमेर में कैंपिंग का अनुभव आपकी सर्दियों की छुट्टियों को यादगार बना सकता है। सम गांव और आसपास के रेगिस्तानी इलाकों में कई कैंप और टेंट स्टे मौजूद हैं, जहां आप शहर की हलचल से दूर कुछ समय बिता सकते हैं। रात के समय खुले आसमान के नीचे तारों को देखना इस अनुभव को और खास बना देता है।कई रेगिस्तानी कैंप में शाम के समय राजस्थानी लोक संगीत, कालबेलिया नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी खाने का आयोजन किया जाता है। यहां बजट के अनुसार सामान्य टेंट से लेकर बेडरूम और अटैच्ड बाथरूम जैसी सुविधाओं वाले लग्जरी टेंट भी मिल जाते हैं।
राजस्थान पर्यटन के अनुसार, अक्टूबर से मार्च तक का समय कैंपिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, दिन के मुकाबले रात में रेगिस्तान का तापमान काफी नीचे जा सकता है। इसलिए कैंपिंग पर जाते समय गर्म कपड़े और जैकेट रखना न भूलें।
3. जीप सफारी और ड्यून बैशिंग से बढ़ाएं रोमांच
अगर आपको एडवेंचर और तेज रफ्तार पसंद है, तो जैसलमेर में जीप सफारी का अनुभव जरूर लें। इस गतिविधि में शक्तिशाली जीप से रेगिस्तान के ऊंचे-नीचे रेत के टीलों पर रोमांचक राइड कराई जाती है। इस अनुभव को ड्यून बैशिंग भी कहा जाता है।सम और खुर्री के आसपास जीप सफारी के लिए कई लोकप्रिय ट्रैक मौजूद हैं। इसके अलावा लखमना सैंड ड्यून्स भी इस गतिविधि के लिए जाना जाता है। रेत के टीलों पर जीप की रोमांचक सवारी आपको एडवेंचर का अलग अनुभव देगी।
हालांकि, सफारी बुक करते समय जल्दबाजी न करें। हमेशा भरोसेमंद ऑपरेटर चुनें और यह सुनिश्चित करें कि जीप में जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद हों और ड्राइवर प्रशिक्षित हो।
4. जैसलमेर किला और ऐतिहासिक हवेलियों को करीब से देखें
जैसलमेर सिर्फ रेगिस्तानी एडवेंचर के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध विरासत और शानदार वास्तुकला के लिए भी मशहूर है। यहां घूमने की शुरुआत आप प्रसिद्ध सोनार किले से कर सकते हैं। पीले बलुआ पत्थर से बना यह ऐतिहासिक किला सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकता है, इसी वजह से इसे सोनार किला कहा जाता है।इस किले का निर्माण वर्ष 1156 में रावल जैसल ने करवाया था। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह भारत के उन चुनिंदा किलों में शामिल है, जहां आज भी लोग रहते हैं। किले के भीतर घरों, दुकानों और मंदिरों की मौजूदगी इसे दूसरे ऐतिहासिक किलों से अलग बनाती है।
इसके बाद आप पटवों की हवेली और सलीम सिंह की हवेली घूमने जा सकते हैं। इन हवेलियों की बारीक पत्थर की नक्काशी, खूबसूरत झरोखे और पारंपरिक डिजाइन राजस्थानी वास्तुकला की भव्यता को दर्शाते हैं। इतिहास और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए ये जगहें खास हैं।
5. गड़ीसर झील में बोटिंग और पक्षी दर्शन का आनंद लें
अगर आप रेगिस्तान की रोमांचक गतिविधियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो गड़ीसर झील जरूर जाएं। जैसलमेर की यह ऐतिहासिक झील अपने शांत वातावरण और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। झील के आसपास बने मंदिर, घाट और छतरियां इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं।यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा झील के किनारे बैठकर खूबसूरत तस्वीरें खींचने और आसपास के नजारों का आनंद लेने का भी अच्छा मौका मिलता है। सर्दियों के मौसम में यहां कुछ प्रवासी पक्षी भी दिखाई दे सकते हैं। सुबह और शाम का समय झील घूमने और फोटोग्राफी के लिए खासतौर पर अच्छा रहता है।
जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
जैसलमेर घूमने के लिए नवंबर से मार्च के बीच का समय सबसे अनुकूल माना जाता है। इन महीनों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत सुहावना रहता है, जिससे ऊंट सफारी, जीप राइड और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज का आनंद लेना आसान हो जाता है।हालांकि, दिसंबर और जनवरी के दौरान रेगिस्तान में रातें काफी ठंडी हो सकती हैं। इसलिए अपनी यात्रा की तैयारी मौसम को ध्यान में रखकर करें।
जैसलमेर की यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- कैंपिंग की एडवांस बुकिंग करें: सर्दियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए टेंट और कैंप पहले से बुक करना बेहतर है।
- गर्म कपड़े साथ रखें: दिन में मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन रात में ठंड से बचने के लिए जैकेट और गर्म कपड़े जरूरी हैं।
- सुरक्षित सफारी चुनें: ऊंट और जीप सफारी के लिए विश्वसनीय ऑपरेटर की सेवाएं लें और सुरक्षा इंतजामों की जांच करें।
- धूप से बचाव करें: रेगिस्तान में दिन के समय धूप तेज हो सकती है। इसलिए सनस्क्रीन, सनग्लासेस और टोपी साथ रखें।
Next Story