Tulsi Plant Care Tips: इन गलतियों से सूख जाता है तुलसी का पौधा, जानें देखभाल का सही तरीका
तुलसी का पौधा भारतीय घरों में एक बहुत ही खास जगह रखता है। ये सिर्फ एक आम पौधा नहीं है, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आपको लगभग हर घर के आंगन में ये पौधा मिल जाएगा। ये पौधा वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ कई आयुर्वेदिक गुणों से भरा होता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पूरी देखभाल के बाद भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है। उसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तना कमजोर हो जाता है और पौधा अपनी हरियाली खो देता है।
तुलसी का पौधा क्यों सूखता है
तुलसी का पौधा सूखने पर लोग समझ नहीं पाते हैं कि गलती कहां हो रही है। असल में, ये पौधा जितना पवित्र होता है, उतना ही नाजुक भी होता है। रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां पौधे की सेहत खराब कर देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि तुलसी हमेशा हरी-भरी बनी रहे, तो सबसे पहले उन गलतियों को समझना होगा, जो जाने अनजाने में हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो पौधे को सुखा देती हैं और किन तरीकों से पौधे को हरा-भरा किया जा सकता है।जरूरत से ज्यादा पानी डालना
तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मिट्टी हमेशा गीली रहने पर पौधे को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से पौधा धीरे-धीरे मुरझाने लगता है और सूख जाता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को पानी तब ही देना चाहिए, जब गमले की मिट्टी पूरी तरह से सूखी लगे।You may also like
- शरीर की अकड़न और जोड़ों के दर्द? इन आसान उपायों से तुरंत राहत पाएं!
- सावधान! विटामिन B12 की कमी से शरीर हो सकता है बेजान, जानें लक्षण
- मोटापा भगाने वाला सुपर बीज: पेट और कमर की चर्बी पलक झपकते गायब!
- सुपर हेल्दी घी, लेकिन इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक!
- जिम के बाद पानी पीने का सही समय और तरीका, फिटनेस के लिए जरूरी









