अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं? खुद में बदलें ये 5 चीजें, दिखेगा रिजल्ट

Newspoint
Newspoint
आपकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए फिटनेस बहुत मैटर करती है. आप रोजाना कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं. रनिंग, से लेकर साइकलिंग, तैराकी, कोई स्पोर्ट जो आपको फिट रख सके जैसे डांसिंग, फुटबॉल. आप चाहे तो योगा, जुम्बा या जिम भी जॉइन कर सकते हैं. बस खुद को फिट बनाएं. ये आपकी सेहत के लिए भी जरूरी है. (All Image: Pexels)
Newspoint
अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी की बात करें तो स्किन का क्लीन, क्लियर होना भी इसका एक हिस्सा है. अपनी त्वचा का ख्याल रखें, क्योंकि जब कोई आपसे बात करता है तो उसकी नजर पहले फेस पर ही पड़ती है. हालांकि किसी और के लिए खुद को नहीं बदलना चाहिए, लेकिन ये अपने कॉन्फिडेंट के लिए भी जरूरी है कि आप स्किन को हेल्दी रखें. एक्ने, दाग-धब्बे जैसी चीजें हैं तो एक्सपर्ट की सलाह से अच्छा प्रोडक्ट लें. इसके अलावा रोजाना में मॉइस्चराइजिंग, टोनिंग, क्लींजिंग, सनस्क्रीन जैसी चीजों का ख्याल रखें.
Newspoint

Hero Image
पर्सनैलिटी में हाइजीन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है. जैसे अपने बालों को अच्छे से सेट करना चाहिए. ये हेल्दी और चमकदार दिखें इसके लिए सिर्फ हेयर कटिंग नहीं बल्कि हेयर केयर भी करना जरूरी है. लड़के हैं तो अपनी शेव पर जरूर ध्यान दें. इसके अलावा नाखूनों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए.
Newspoint
पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होती है आपकी स्माइल. सीधे तौर पर कहा जाए तो इसमें आपको अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए. कई बार दांतों का पीलापन, या मुंह से आने वाली बदबू शर्मिंदा महसूस करा सकती है. किसी डेंटल एक्सपर्ट से मिलकर इसे फिक्स करें.
Newspoint
आपके चलने, उठने से लेकर बैठने तक का तरीका पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होता है. कोशिश करें कि आपका पोस्चर बिल्कुल सही हो. ये आपको कॉन्फिडेंट दिखाता है. खड़े होते वक्त रीढ़ को सीधा रखें और कंधों को सॉफ्ट छोड़ते हुए पीछे की तरफ को रखें, कुछ लोग शोल्डर को आगे की तरफ झुका लेते हैं. ये देखने में बहुत खराब लगता है.