हरी सब्जियां जैसे पालक या कोई भी साग, हरी मटर, ब्रोकोली को उबाल रहे हैं तो उसमें एक चौथाई चम्मच यानी बिल्कुल थोड़ी सी चीनी डाल दें. इससे सब्जियों का हरापन बना रहता है. इसके अलावा हरी सब्जी को उबालने के बाद तुरंत बर्फ वाले पानी में डाल दिया जाए तो भी इनका हरा रंग खिला-खिला बना रहेगा. (Image Credit:Pexels)
चावल अक्सर अगर चिपके-चिपके हो जाते हैं तो हमेशा पानी नापकर ही रखें. जैसे एक कटोरी चावल बनाने हैं तो उसी कटोरी से नापकर डेढ़ गुना पानी रखें. अगर आपके चावल ज्यादा पानी सोखते हैं तो दो गुना पानी रख सकते हैं. चावल बनाते वक्त थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच ऑयल डाल देने से चावल खिले-खिले बनते हैं. (Image Credit:Getty images)