सितंबर में घूमने के लिए ये हैं बेहतरीन जगहें, अभी से बना लें ट्रिप का प्लान

Newspoint
Newspoint
सितंबर के महीने में आप अमृतसर जा सकते हैं. इस दौरान यहां मौसम काफी सुहाना रहती है और सुबह-शाम के साथ ही आप दिन के समय भी आराम से अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. खासकर स्वर्ण मंदिर और गोबिंदगढ़ किला, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर यहां पर घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहें हैं. वहीं अमृतसर अपने खानपान के लिए फेमस है. (All Images: Getty Images)
Newspoint
हरियाली भरी जगह पर जाना है तो सितंबर में तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडैकानल की ट्रिप प्लान करें. यहां पर इस दौरान तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है जो काफी सुहाना मौसम है. यहां पर बारिश के बाद चारों तरफ हरियाली छाई रहती है और झरने भी पीक पर होते हैं. इसके साथ ही ऑफ-सीजन है तो आराम से ठहरने की जगहें भी मिल जाती है.
Newspoint

Hero Image