October Trip: अक्टूबर में घूम आएं भारत की ये 5 से एक जगह, हर पल बनेगा यादगार

Newspoint

भारत की अलग-अलग जगहों को घूमने के लिए अक्टूबर का समय वाकई एक शानदार समय होता है, क्योंकि मानसून खत्म हो जाता है और इसके बाद प्रकृति का खिल उठती है. इसी के साथ उन जगहों का मौसम भी सुहाना रहता है जहां पर गर्मी बहुत पड़ती है. इस समय आप देश के ज्यादातर हिस्सों में आसानी से घूम सकते हैं. फिलहाल आपको अपनी डेस्टिनेशन को चुनने में किसी तरह की कन्फ्यूजन न हो, इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे 5 ऐसी जगहों के बारे में अपने करीबियों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं.

अगर आप भी इस अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. वैसे तो इस महीने में उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों से लेकर साउथ इंडिया के चाय और कॉफी के बागान तक देखने लायक होते हैं. फिलहाल जान लेते हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में.

राजस्थान को करें एक्सप्लोर

आप अक्टूबर में राजस्थान जा सकते हैं. यहां की अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करें. पिंक सिटी जयपुर में हवा महल से लेकर जयपुर सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट, जयगढ़ किला जा सकते हैं. वहीं आप जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इन जगहों पर भी घूमने के लिए बहुत कुछ है.

हिमाचल प्रदेश, बीर बिलिंग

अगर आप रोमांच भरी ट्रिप पसंद करते हैं तो आपको अक्टूबर में बीर बिलिंग जाना चाहिए. दरअसल इस दौरान मानसून के बाद साफ आसमान पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और पर्वतारोहण के लिए आदर्श रहता है. यहां पर टेक-ऑफ साइट बिलिंग से उड़ान शुरू होकर बीर (लैंडिंग जोन) पर खत्म होती है. इन दोनों जगहों की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है. आप यहां पर ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा यहां पर कई तिब्बती मठ भी हैं जो आपकी ट्रिप में आध्यात्मिक शांति एड करेंगे. अक्टूबर यहां घूमने के लिए बेस्ट टाइम माना जाता है.

गोवा करें एक्सप्लोर

भारत का गोवा एक ऐसी डेस्टिनेशन है जहां पर साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से शुरू होता है, क्योंकि मानसून खत्म हो जाता है. ये शुरुआती टाइम रहता है तो उतनी ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है. मानसून के बाद अक्टूबर में सारे बीच खुल जाते हैं और आप नॉर्थ गोवा के पार्टी वाले बीच जैसे कैलांगुट और बागा से लेकर साउथ गोवा के शांत बीच जैसे कोलवा और पालोलेम तक एक्सप्लोर कर सकते हैं.

अंडमान और निकोबार जाएं

अक्टूबर के महीने में आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं. ये भी भारत की सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट जगहों में से एक हैं. मानसून के बाद अक्टूबर में यहां फिर से रौनक लौट आती है और इस दौरान घूमने के लिए यह एक शानदार जगह है. यहां आप बीच पर घूमने के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में कैसे बदल रही प्रीमियम यात्रा ? अब ये तीन चीजें बनी प्राथमिकता

Hero Image