देसी में मिलेगा कमाल लुक…गणेश विसर्जन में पहनें GEN-Z एक्ट्रेस जैसे आउटफिट

Newspoint
Newspoint
अवनीत कौर ने पिंक कलर का कश्मीरी स्टाइल सूट कैरी किया है, लेकिन इसके साथ उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट्स की जगह स्कर्ट कैरी किया है और साथ में टिश्यू सिल्क का फ्लोई दुपट्टा पेयर किया है. पोल्की झुमके, नेचुरल मेकअप और हाफ नॉट हेयर में उनका लुक काफी प्रिटी लग रहा है.
Newspoint
गणपति विसर्जन के लिए आप राशा थडानी के लुक से भी आइडिया ले, सकती हैं, जिसमें देसी स्टाइल में आपको मॉडर्न फैशन का टच मिलेगा. उन्होंने हैवी बॉटम वाला लहंगा कैरी किया है, जिसके साथ क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया है.
Newspoint

Hero Image
आप गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी के लिए अनन्या पांडे के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने यलो कलर की बेस कोट एमब्रॉयडर्ड कुर्ती कैरी की है और इसी के साथ वाइट पेट घाघरा कैरी किया है, जिसमें पिंक फैब्रिक से बॉर्डर तैयार किया गया है. इसी के साथ गोल्डन लेस की डिटेलिंग है. एक्ट्रेस का ईयररिंग डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है.
Newspoint
सारा अर्जुन का ये लुक भी गणेश विसर्जन पर आपको परफेक्ट फेस्टिव वाइब देगा. उन्होंने ब्रोकेड फैब्रिक का फ्लेयर्ड लहंगा कैरी किया है और साथ में एम्बेलिश्ड ब्लाउज लुक को रिच बना रहा है. आप उनसे दुपट्टे की ड्रेपिंग का आइडिया भी ले सकती हैं.
Newspoint
सारा अर्जुन ने वाइट कलर का एंकल लेंथ फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने ऑक्सिडाइज जूलरी कैरी की है जो लुक को एंटीक टच दे रही है. विसर्जन में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है. ऐसे में आपका सूट और भी बेहतरीन लगेगा.