दही हो गया है खट्टा…फेंके नहीं, इस तरह करें अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल
दही को दो-तीन दिन के लिए रख दिया जाए तो उसमें खटास बढ़ जाती है. कई बार इसमें नमी वाली चम्मच डाल दी जाए तो भी ऐसा हो सकता है. इससे दही खराब नहीं होता है, बल्कि इसमें फर्मेंटेशन का प्रोसेस तेज हो जाता है, जिससे इसके प्रोबायोटिक्स भी बढ़ जाते हैं. कुछ लोग खट्टा दही चीनी मिलाकर खा लेते हैं, हालांकि ज्यादातर लोगों को ये फ्रेश ही पसंद होता है. अगर आपके घर में भी कभी दही खट्टा हो जाए तो इसे फेंकने से पहले दो बार सोचे जरूर. इस आर्टिकल में जानेंगे खट्टे दही के 5 बेहतरीन यूज.
दही में गुड बैक्टीरिया समेत लैक्टिक एसिड और विटामिन डी समेत कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए ये आपकी सेहत से लेकर त्वचा, बालों और यहां तक कि पेड़-पौधों तक के लिए फायदेमंद रहता है. तो चलिए जान लेते हैं कि दही खट्टा हो जाए तो किन तरीकों से यूज करें.
खट्टे दही से स्वादिष्ट कढ़ी बना लेंअगर दही खट्टा हो जाए तो सबसे अच्छा तरीका है इसे यूज करने का कि आप इससे बेसन की कढ़ी बना दें. अमूमन वैसे भी कढ़ी के लिए खट्टे दही या खट्टे छाछ की जरूरत होती है, जिससे उसका स्वाद निखरकर कर आता है.
खट्टे दही से साफ करें मंदिर के बर्तनआपके घर के मंदिर में यूज होने वाले तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने में काफी मशक्कत लगती है, अगर दही खट्टा हो गया है तो उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और एड करें. इसके बाद सारे बर्तनों पर इसे लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. अब बर्तनों को स्क्रबर से साफ कर लें.
खट्टा दही स्कैल्प पर लगाना है बेस्टदही खट्टा हो जाए तो इसे अपने सिर की स्कैल्प पर लगा लें. इससे डैंड्रफ कम होती है और बाल भी स्मूथ मुलायम बनते हैं. अगर ज्यादा डैंड्रफ हो तो दही में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर लगाना चाहिए. इससे काफी बढ़िया रिजल्ट मिलता है.
खट्टे दही को पेड़ पौधों में करें यूजदही खट्टा हो जाए तो आप इसे अपने गार्डन में यूज कर सकते हैं. इससे पौधे हरे-भरे हो जाते हैं. इसके लिए दही को अच्छी तरह से फेंट लें और फिर इसमें इसका चार गुना पानी डालकर घोल लें. इसे छानने के बाद आप पौधों को जड़ों में डाल दें.
खट्टा दही स्किन केयर में करें यूजआप खट्टे दही का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं. आप इसे सीधे चेहरे पर अप्लाई करके सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं और त्वचा ग्लोइंग और मुलायम बनती है. आप दही को शहद, हल्दी और बेसन के साथ मिलकर फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर लो रहता है तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई ये ड्रिंक पिएं, जान लें क्या होते हैं लक्षण