एक दिन की लें लीव और 4 दिन घूमने का मजा, 28 से 31 तक लॉन्ग वीकेंड में यहां जाएं

Newspoint

जॉब वाले लोग ट्रिप प्लान करने की सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं मिलेगी. ऐसे में अगर वीकेंड के साथ एक फेस्टिव ऑफ हो तो आप आराम से ट्रिप पर जा सकते हैं, बस उसमें 1 दिन की छुट्टी एड करनी होगी. 28 अगस्त 2026 को, शुक्रवार को रक्षाबंधन पड़ रहा है. इसके बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड है. आप 31 अगस्त की छुट्टी लेकर ट्रिप पर जा सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं दिल्ली-एनसीआर से आप 4 दिन के लिए कहां-कहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

अगर आप 27 का ऑफ लेते हैं तो रक्षाबंधन आपको अपनी ट्रिप के दौरान ही सेलिब्रेट करना होगा, लेकिन 31 की छुट्टी लेते हैं तो राखी सेलिब्रेट करने के बाद उस दिन ट्रिप के लिए निकल सकते हैं और आराम से अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचकर अगले दिन से घूमना-फिरना कर सकते हैं.

पिंक सिटी जयपुर

आप दिल्ली से राजस्थान के जयपुर घूमने जा सकते हैं या फिर रींगस जाकर पहले खाटूश्याम के दर्शन करें और फिर यहां से बस से जयपुर घूमने निकल जाएं. ये जगह अपनी राजपुताना शाही संस्कृति और विरासत के लिए भी जानी जाती है. यहां की सबसे प्रसिद्ध जगह हवा महल घूमने के अलावा आप आमेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ फोर्ट, जंतर-मंतर, जल महल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

ऋषिकेश को करें एक्सप्लोर

अगर आप हरियाली भरी पहाड़ की वादियों के साथ ही आध्यात्मिकता को भी अपनी ट्रिप में एड करना चाहते हैं तो इस लॉन्ग वीकेंड पर ऋषिकेष घूमने जा सकते हैं. ये जगह ज्यादातर प्रमुख शहरों से कनेक्ट है, इसलिए ट्रेवल करना बहुत ज्यादा टाइम टेकिंग नहीं है. सबसे बेस्ट रहेगा कि इस तरह जाएं कि बिल्कुल मॉर्निंग में पहुंच जाएं. पहले हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान और आरती करें. इसके बाद ऋषिकेश के लिए निकल जाएं. यहां पर त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी झूला, नीर गढ़ वाटर फॉल जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें. समय हो तो नीलकंठ महादेव जा सकते हैं और राफ्टिंग भी कर सकते हैं.

Newspoint

Hero Image