विटामिन बी12 कम होने पर शरीर में क्या होता है? डॉक्टर ने बताए 5 संकेत

Newspoint

विटामिन बी12 शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जिसकी कमी होने पर शरीर कई संकेत देना शुरू करता है. लोग अक्सर इसके लक्षणों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज करते हैं, लेकिन ऐसा करने की वजह से आप गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं. इन चेतावनी साइन को समझना बहुत जरूरी होता है ताकि आप डॉक्टर से सही सलाह लेकर जरूरत के मुताबिक, सप्लीमेंट्स या फिर डाइट ले सकें. एक्सपर्ट ने इसकी कमी होने पर दिखाई देने वाले साइन के बारे में बताया है.

एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन फिजिशियन डॉ. कुणाल सूद ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि जब किसी के शरीर में बी12 की कमी होती है तो बॉडी क्या-क्या साइन देती है और कब आपको टेस्ट कराने की जरूरत होती है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

जीभ पर दिखते हैं लक्षण

डॉ कुणाल के मुताबिक, B12 की कमी से ‘एट्रोफिक ग्लोसाइटिस’ हो सकता है, जिसमें जीभ चिकनी, चमकदार, लाल दिखाई देती है और दर्द हो सकता है. दरअसल जीभ पर छोटी-छोटी पैपिला होती हैं, जिनकी वजह से हमारी जीभ में एक सॉफ्ट लेकिन हल्का खुरदुरापन होता है, जबकि बी12 की कमी होने पर पैपिला सिकुड़ सकते हैं और इस वजह से इसकी ऊपरी सतह में सूजन आ सकती है.

बिना वजह थकान बनी रहना

डॉ कुणाल सूद के मुताबिक, B12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स का बनना प्रभावित हो सकता है, जिससे आगे चलकर ‘मेगालोब्लास्टिक एनीमिया’ हो सकता है और टिशूज तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है. इससे थकान, कमजोरी, सांस फूलना, चक्कर आना या एक्सरसाइज करने की स्ट्रेंथ कम हो सकती है.

Newspoint

Hero Image