बच्चों को खिलाएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स, बदलते मौसम में नहीं होंगे बार-बार बीमार!
मौसम में बदलाव के दौरान टेम्परेचर बदलता रहता है, कभी तेज गर्मी तो अचानक से सर्दी महसूस होने लगना. ऐसे में वायरल हेल्थ प्रॉब्लम जैसे जुकाम, खांसी, खराश, बुखार के मामले काफी देखे जाते हैं. इस दौरान बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इम्यूनिटी वीक होने की वजह से वो मौसम के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. कुछ न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स को बच्चों की थाली का हिस्सा बनाकर आप उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रख सकते हैं. इससे बदलते मौसम में हेल्दी रहने में मदद मिलती है.
थाली अगर पोषक तत्वों से भरपूर हो तो कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाव होता है , तो वहीं न्यूट्रिएंट्स की कमी आपको बीमारियों का शिकार बना सकती है. जरूरी है कि आप एक बैलेंस डाइट लें और बाजार वाले फूड्स को खाने से बचें. खासकर बच्चों को जंक, पैकेज्ड, प्रोसेस्ड फूड्स से दूर ही रखना चाहिए. फिलहाल जान लेते हैं कुछ इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में.
दही करें खाने में शामिलबच्चों की थाली में दही या सादा योगर्ट शामिल करें. इसके गुड बैक्टीरिया बदलते मौसम में उनकी गट हेल्थ को दुरुस्त रखेंगे और इसमें मौजूद विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है. इसी के साथ इससे बच्चों की हड्डियों के लिए भी विटामिन डी और कैल्शियम मिलता है.
लहसुन भी है इम्यूनिटी बूस्टरखाने में लहसुन का इस्तेमाल करने से न सिर्फ डिश का अरोमा और स्वाद बढ़ जाता है, बल्कि ये आपकी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं माना गया है. इसमें एलिसिन जैसे कंपाउंड होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं तो वहीं ये संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है.
मौसमी खट्टे फलइम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बच्चों की थाली में मौसमी खट्टे फल जरूर शामिल करने चाहिए. ये विटामिन सी समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं. मानसून में आप बच्चों को आलूबुखारा, आडू, जामुन जैसे फ्रूट्स खिला सकते हैं. इसके अलावा अनानास भी विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है.
हल्दी वाला दूधभारतीय घरों में हल्दी वाला दूध रूटीन का हिस्सा रहा है. इसे बच्चों से लेकर बड़े तक पी सकते हैं. रोजाना रात को सोने से तकरीबन 30 मिनट पहले आप बच्चे को हल्दी वाला दूध पीने के लिए दें. ध्यान रखें कि हल्दी शुद्ध होनी चाहिए और इसमें थोड़ी सी काली मिर्च जरूर मिलाएं तभी फायदा मिलता है.
बादाम से मिलेगा फायदाबच्चों को आप रोजाना सुबह भीगे हुए 2-3 बादाम खिला सकते हैं. इसे हमेशा छिलका हटाकर ही खिलाएं ताकि अच्छे से पोषक तत्व मिल सकें. ठंडे मौसम में ये जुकाम से बचाव करता है तो वहीं इसमें मौजूद विटामिन ई और हेल्दी फैट्स आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं.
ये भी पढ़ें:एक ही पौधे से बनती है माचा और ग्रीन टी, जान लें दोनों में क्या है अंतर?