H1N1 के बढ़ते मामले! फ्लू की वैक्सीन पर ICMR ने क्या कहा? जानें
आईसीएमआर ने कहा है कि देश में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के मामले किसी नए वायरस या नए स्ट्रेन के कारण नहीं हैं. मौजूदा एच1एन1 वायरस पुराना और जाना-पहचाना मौसमी वैरिएंट है, जो वर्ष 2025 से प्रचलन में है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. आईसीएमआर के अनुसार, मौजूदा इन्फ्लुएंजा वैक्सीन एच1एन1 वायरस के खिलाफ प्रभावी है. हालांकि, कोविड वैक्सीन की तरह फ्लू वैक्सीन सभी लोगों के लिए अनिवार्य नहीं है.
Next Story