पेट की गैस और एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज ही छोड़ें खाना खाने के बाद की ये आदतें
आज के दौर में सिर्फ पौष्टिक खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि भोजन के बाद आपकी आदतें क्या हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। कई बार हम अनजाने में खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को पूरी तरह बिगाड़ देती हैं। नतीजा यह होता है कि आप अक्सर गैस, एसिडिटी, अपच या सीने में जलन जैसी समस्याओं से जूझते रहते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि भोजन के बाद शरीर का पूरा ध्यान खाना पचाने पर होता है, ऐसे में कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
भोजन के बाद शरीर में क्या होता है?जैसे ही आप खाना खत्म करते हैं, शरीर उसे पचाने और उससे मिलने वाले पोषक तत्वों को सोखने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इस समय पाचन तंत्र बहुत सक्रिय होता है और शरीर का रक्त प्रवाह पेट और पाचन अंगों की तरफ बढ़ जाता है। अगर आप इस नाजुक समय में कुछ गलत आदतें अपनाते हैं, तो पाचन की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, जिससे पेट फूलने और भारीपन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
भोजन के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां