बारिश में बाहर का खाना है खतरनाक! घर पर 10 मिनट में बनाएं स्ट्रीट जैसा चटपटा स्वाद
भीगी-भीगी फुहारों और सुहाने मौसम में गरमा-गरम पकौड़ों और चटपटी चीजों की क्रेविंग होना तो लाजमी है। ऐसे मौसम में अक्सर हम सड़क किनारे खड़े ठेलों की तरफ खिंचे चले जाते हैं। पकौड़े, चाट, सैंडविच या फिर चिली पनीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
बारिश और पकौड़ों का रिश्ता सदियों पुराना है। प्याज के कुरकुरे पकौड़े बनाने के लिए बेसन में बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और कुछ बुनियादी मसाले मिलाएं। इसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर डालने से पकौड़े एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनते हैं।
इन्हें पुदीने या इमली की चटनी और अदरक वाली कड़क चाय के साथ परोसें। वहीं, अगर आप कुछ हल्का और झटपट तैयार होने वाला खाना चाहते हैं, तो स्वीट कॉर्न चाट बेस्ट है। उबले हुए कॉर्न में प्याज, टमाटर, नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक मिलाएं। यह न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त है।आलू ब्रेड रोल और मसाला वेज सैंडविचब्रेड का बेहतरीन इस्तेमाल करना हो तो मसालेदार आलू की स्टफिंग भरकर ब्रेड रोल बनाएं। इन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें और टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
शाम की चाय के साथ क्रिस्पी आलू टिक्की का स्वाद बेजोड़ होता है। उबले और मैश किए हुए मसालों से भरी आलू की टिक्की को तवे पर गोल्डन होने तक सेंकें।