बुढ़ापे की कमजोरी को जड़ से मिटा देगा यह 'जादुई पौधा', आयुर्वेद ने इसे माना है 'बूढ़ों का सहारा'

Newspoint
Newspoint

बढ़ती उम्र के साथ शरीर का साथ छोड़ना, थकान और हड्डियों में दर्द एक आम समस्या बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में एक ऐसी प्राचीन जड़ी-बूटी है, जिसे ‘वृद्धदारु’ कहा जाता है? इसका शाब्दिक अर्थ ही होता है—’बूढ़ों का सहारा’।

Hero Image
यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके शरीर में नई ऊर्जा और फुर्ती भर सकता है। आइए जानते हैं कि यह चमत्कारी जड़ी-बूटी ‘विधारा’ आपके स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है।

कायाकल्प की शक्ति और ऊर्जा का स्रोत

विधारा का सबसे बड़ा गुण इसकी ‘कायाकल्प’ करने की क्षमता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी नसें और मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। विधारा इन कमजोर कोशिकाओं को पोषण देकर उनमें दोबारा जान फूंकने का काम करता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ इसे बुढ़ापे की लाठी मानते हैं क्योंकि यह शरीर से विषैले तत्वों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है।

इसके सेवन से दिनभर रहने वाली सुस्ती और थकान कोसों दूर रहती है।

यौन स्वास्थ्य और प्रजनन तंत्र में सुधार

विधारा को आयुर्वेद में ‘वाजीकरण’ औषधि की श्रेणी में रखा गया है। यह न केवल पुरुषों में बल्कि महिलाओं के प्रजनन तंत्र को भी मजबूती देने में कारगर है। शारीरिक कमजोरी और हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली समस्याओं को यह जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। सही मात्रा में इसका नियमित सेवन शरीर का स्टैमिना कई गुना बढ़ा देता है और प्रजनन क्षमता में भी अद्भुत सुधार लाता है।

त्वचा की चमक और पाचन का रक्षक

अगर आप पेट की समस्याओं जैसे कब्ज या अपच से परेशान हैं, तो विधारा की जड़ का चूर्ण आपके लिए रामबाण हो सकता है। यह पेट की अग्नि को तेज करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को लोहे जैसा मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, इसकी पत्तियों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व त्वचा के पुराने दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाकर चेहरे पर प्राकृतिक चमक वापस लाते हैं।

जोड़ों के दर्द और गठिया से दिलाए छुटकारा

आजकल हर दूसरे घर में जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या देखी जाती है।