घर पर बनाएं 5 तरह की टेस्टी वेज बिरयानी, शाकाहारी लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन
अगर आप शाकाहारी हैं और बिरयानी के शौकीन हैं, तो ये 5 वेज बिरयानी रेसिपी आपके लिए ही हैं। इसमें आपको मिलेगा सब्जियों, पनीर और सोया का टेस्टी कॉम्बिनेशन जो स्वाद में बिल्कुल होटल जैसा लगेगा। इन बिरयानी को आप डिनर में बना सकते हैं या किसी खास मौके पर मेहमानों को भी परोस सकते हैं।
1. सतरंगी बिरयान
इस बिरयानी में मिलती है रंग-बिरंगी सब्जियों की खुशबू और जायका। गाजर, बीन्स, ब्रोकली, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को उबालकर अलग रख लें। बिरयानी चावल को 80% तक उबाल लें। अब मिट्टी के बर्तन में सब्जियों के साथ दही, हल्दी, मिर्च पाउडर, काजू पेस्ट, केवड़ा और केसर डालें। ऊपर से चावल की परत लगाएं, देसी घी, भुना प्याज और गरम मसाला डालें। ढककर 15 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
2. मखनी पनीर बिरयानी
घी में खड़े मसाले (काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, लौंग) डालकर भूनें। फिर प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च डालें। अब टमाटर प्यूरी, तंदूरी मसाला, इलायची पाउडर डालें। क्रीम, काजू पेस्ट और पनीर डालकर पकाएं। अब चावल और पनीर मिक्स की परत लगाएं और 25 मिनट पकाएं।
3. वेज दम बिरयानी
तेल में प्याज भूनें, फिर खड़े मसाले डालें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और सब्जियां (गाजर, गोभी, मटर, बीन्स, आलू) डालें। मसाले और दही मिलाकर पकाएं। अब चावल और सब्जियों की परत लगाएं और ढककर थोड़ी देर तक पकाएं।
4. सोयाबीन बिरयानी
घी में खड़े मसाले और प्याज डालकर भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च डालें। मसाले डालकर अच्छी तरह भूनें। अब इसमें सोया चंक्स, चावल, नारियल दूध और पुदीना डालें और पकाएं। ऊपर से भुना प्याज डालकर परोसें।
5. चीज बिरयानी
तेल में खड़े मसाले भूनें, फिर काजू और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। अब टमाटर, नमक, मसाले और सब्जियां डालें। पकी सब्जियों के ऊपर चावल की परत लगाएं। आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और ढककर पकाएं।
शाकाहारी बिरयानी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी भरपूर होती है। ऊपर बताई गई 5 अलग-अलग स्टाइल की वेज बिरयानी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएंगी, बल्कि खास मौकों पर मेहमानों को इंप्रेस करने का भी बढ़िया तरीका हैं। तो अगली बार जब कुछ लाजवाब और हटकर खाना हो, तो इन बिरयानी रेसिपीज़ में से कोई एक ज़रूर ट्राय करें और स्वाद के साथ हेल्दी खाने का मज़ा लें।

You may also like
- करीना कपूर: एक अद्वितीय सफर की कहानी
- चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा पिंक ग्लो? घर पर बनाएं केमिकल-फ्री रोज मॉइस्चराइजर, ये रही आसान रेसिपी
- इंफाल: मणिपुर की सांस्कृतिक धरोहर और दर्शनीय स्थल
- करीना कपूर का 46वां जन्मदिन: जानें उनकी शानदार लाइफस्टाइल और संपत्ति
- बुध-बृहस्पति 4 राशियों के लिए लाएंगे धन, भरेंगे खजाने; लेकिन अगर आपने की ये गलती तो सब हो जाएगा बर्बाद, पढ़ें क्या है राशिफल?