'आवारापन 2' की सफलता से गदगद मेकर्स, क्या बनेगा इमरान हाशमी की फिल्म का तीसरा पार्ट?

Newspoint

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के फैंस के लिए यह समय बेहद खास है। साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल 'आवारापन 2' इ दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि यह इमरान हाशमी के पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। 

 

'आवारापन 2' के साथ ही इमरान हाशमी ने अपने करियर में पहली बार सोलो लीड एक्टर के तौर पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारपन 2' ने महज 6 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 


Hero Image