शिरडी में लॉन्च हुआ 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान का देगा मजबूत संदेश

Newspoint

साईं बाबा की पावन नगरी शिरडी में आगामी हिंदी फिल्म 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' का भव्य ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च समारोह आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। यह फिल्म समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और समानता का संदेश देती है। 

 

कथाओं में उल्लेख मिलता है कि साईं बाबा किन्नरों को ईश्वर का विशेष आशीर्वाद मानते थे और समाज से हमेशा उनके कल्याण की भावना से सोचने और उन्हें सम्मान देने की प्रेरणा देते थे। उसी मानवीय विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास फिल्म चिल्ड्रेन ऑफ गॉड के माध्यम से किया गया है।


Hero Image