क्या एंटी-नेशनल है इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'? एआर रहमान ने दिया रिएक्शन
1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी और अधूरी ख्वाहिशों पर बुनी गई यह कहानी जहां सिनेमाघरों में लोगों को रोने पर मजबूर कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अनोखा विवाद भी खड़ा हो गया है। इस फिल्म को सोशल मीडिया के एक धड़े द्वारा 'एंटी-नेशनल' (देश-विरोधी) कहा जा रहा है।
ALSO READ: मां को याद कर 'तारक मेहता' के सेट पर फूट-फूटकर रोए बाघा, असित मोदी ने बीच में रोकी शूटिंग
इस गंभीर आरोप पर ऑस्कर विजेता दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चाएं गर्म हैं। इसी बीच, एआर रहमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया।