धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

Newspoint

Newspoint


'धुरंधर' और उसके बाद 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ यह भी साबित कर दिया कि रणवीर बड़े पैमाने की फिल्मों को अपने दम पर सफल बनाने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि अब उनकी अगली फिल्म 'प्रलय' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।
Hero Image
फिल्म इंडस्ट्री में भी इसे रणवीर के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

 

मशहूर निर्देशक जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' लंबे समय से चर्चा में थी और अब आखिरकार इसकी शूटिंग शुरू होने की तैयारी हो चुकी है। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि अभी तक इसकी लोकेशन तय नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

 

इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कहानी और स्केल की हो रही है। निर्देशक जय मेहता का दावा है कि यह ऐसी फिल्म होगी जैसी भारत में पहले कभी नहीं बनी।

उनके मुताबिक भारतीय दर्शकों ने इस स्तर का ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर पहले कभी नहीं देखा होगा। यही वजह है कि फिल्म को इंटरनेशनल स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

 

करीब 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही 'प्रलय' के लिए विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों और इंटरनेशनल क्रू को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि फिल्म का ज़ॉम्बी यूनिवर्स किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तरह भव्य दिखाई दे। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले जय मेहता ने विशाल कपूर के साथ मिलकर लिखा है, जो इससे पहले 'लूटेरे' जैसी चर्चित परियोजना पर काम कर चुके हैं।

 

रणवीर सिंह भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस बार बिल्कुल नए लुक और अलग अंदाज में नजर आएंगे। बॉलीवुड में ज़ॉम्बी सर्वाइवल जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, इसलिए रणवीर के लिए भी यह एक बड़ा एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि 'धुरंधर' की तरह इस बार भी अभिनेता कुछ नया और यादगार लेकर आएंगे।

 

फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खबर है कि साउथ की चर्चित अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट दिखाई दे सकती हैं।