Weight Loss Tips: खूब एक्सरसाइज और डाइट के बाद भी क्यों नहीं घटता वजन, जानिए वेट लॉस में होने वाली आम गलतियां
आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बन गया है। फिटनेस को लेकर लोग अब काफी जागरूक रहने लगे हैं। वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की डाइट अपनाते हैं और जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं। लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी शरीर पर कोई खास असर नहीं दिखता और नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलता। इससे लोग काफी निराश होते है। जब मेहनत के बाद भी वजन कम नहीं होता, तो इससे इंसान का भरोसा डगमगाने लगता है। असल में वेट लॉस सिर्फ कसरत और खाने तक ही सीमित नहीं है। और भी बहुत सी चीजो का ध्यान रखना पड़ता है।
वेट लॉस में होने वाली रुकावटें
वजन कम करने के सफर में कई छोटी-छोटी आदतें बहुत बड़ा रोल निभाती हैं। अक्सर जानकारी की कमी की वजह से लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके पूरे रूटीन को खराब कर देती हैं। सही तरीके से खाना न खाना, पूरी नींद न लेना या शरीर की क्षमता से ज्यादा कसरत करना वजन कम करने के प्रोसेस को धीमा कर सकता है। अगर कोई इंसान बहुत समय से कोशिश कर रहा है और फिर भी वजन कम नहीं हो रहा, तो उसे अपनी आदतों पर गौर करने की जरूरत है।बहुत कम खाना शुरू कर देना
वजन घटाने के लिए सबसे पहली बात जो लोगों के दिमाग में आती है, वो है कम खाना। लोगों को लगता है कि जितना कम खाएंगे, उतनी ही जल्दी वजन घटेगा। लेकिन ये सोच शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। जब शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता, तो अंदरूनी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाते। बहुत कम खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। मेटाबॉलिज्म धीमा होने का मतलब है कि शरीर कैलोरी को ऊर्जा में बदलने की रफ्तार कम कर देता है। इसकी वजह से वजन घटने के बजाय एक जगह रुक सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि खाना कम करने के बजाय पोषण से भरा और बैलेंसड खाना खाया जाए।सिर्फ कसरत पर भरोसा करना
कई लोग ये मान लेते हैं कि अगर वो रोज जिम जा रहे हैं या कसरत कर रहे हैं, तो वो कुछ भी खा सकते हैं। ये एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। सिर्फ एक्सरसाइज के दम पर वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है। अगर जिम में पसीना बहाने के बाद बाहर आकर तला-भुना या मीठा खाया जाए, तो पूरी मेहनत बेकार हो जाती है। वजन कम करने के लिए किचन और जिम दोनों का साथ होना जरूरी है। डाइट का सही होना 70 प्रतिशत काम करता है और बाकी का काम कसरत करती है।प्रोटीन की सही मात्रा न लेना
शरीर को फिट रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी चीज है। एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि वजन कंट्रोल करने में प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ होता है। फिर भी देखा गया है कि भारतीय खाने में प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। जब डाइट में प्रोटीन होता है, तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और फालतू चीजें खाने से बचाव होता है। प्रोटीन को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ज्यादा कैलोरी जलती है। अगर डाइट में इसकी कमी है, तो वजन कम करना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।कम कैलोरी वाली डाइट खाना
जल्दी पतले होने की चाहत में लोग अक्सर क्रैश डाइट या ऐसी डाइट अपनाने लगते हैं जिसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है। शुरू के कुछ दिनों में तो वजन कम होता हुआ दिखता है, लेकिन ये तरीका लंबे समय तक नहीं चल सकता। बहुत कम कैलोरी लेने से शरीर कमजोर होने लगता है और मांसपेशियों को नुकसान पहुँचता है। इसके अलावा जैसे ही इंसान दोबारा नॉर्मल खाना शुरू करता है, वजन फिर से तेजी से बढ़ने लगता है। अचानक से कैलोरी कम करने के बजाय धीरे-धीरे खाने में बदलाव करना चाहिए। एक सुरक्षित तरीके से वजन कम करना ही सेहत के लिए सही होता है।नींद की कमी
अक्सर लोग अपनी डाइट और कसरत पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। नींद की कमी वजन बढ़ने का एक बहुत बड़ा और छुपा हुआ कारण है। जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती, तो अंदर ऐसे बदलाव होते हैं जो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को सक्रिय कर देते हैं। इससे इंसान को मीठा या ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने का मन करता है। रात में देर तक जागने से मेटाबॉलिज्म भी गड़बड़ा जाता है। अच्छी सेहत और फिट शरीर के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद पूरी होने पर शरीर को रिकवर होने का समय मिलता है और वजन कम करना आसान हो जाता है।Next Story