क्यों गर्मियों में आम खाने के बाद लोग दूध पीने की सलाह देते हैं?
गर्मियों में आम का इंतजार लगभग हर किसी को रहता है। चाहे मैंगो शेक हो, आमरस हो या कटे हुए पके आम, यह फल भारतीय घरों में गर्मियों की पहचान बन चुका है। लेकिन कई जगहों पर यह भी कहा जाता है कि आम खाने के बाद दूध पीना चाहिए।
यह बात सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ पारंपरिक और स्वास्थ्य से जुड़ी वजहें भी मानी जाती हैं।
दूध को शरीर को संतुलित करने वाला माना जाता है। इसलिए दोनों का कॉम्बिनेशन काफी समय से लोकप्रिय रहा है।
यह बात सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ पारंपरिक और स्वास्थ्य से जुड़ी वजहें भी मानी जाती हैं।
आम को गर्म तासीर वाला फल माना जाता है
आयुर्वेद में आम को गर्म तासीर वाला फल माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि ज्यादा मात्रा में आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंहासे, पेट में गर्मी या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।दूध को शरीर को संतुलित करने वाला माना जाता है। इसलिए दोनों का कॉम्बिनेशन काफी समय से लोकप्रिय रहा है।
मैंगो शेक सिर्फ स्वाद नहीं, एनर्जी भी देता है
आम और दूध मिलकर शरीर को कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और एनर्जी देते हैं। यही वजह है कि मैंगो शेक को गर्मियों में एनर्जी ड्रिंक की तरह भी देखा जाता है।Next Story