Teeth Whitening Truth: रोज ब्रश करने के बाद भी दांत क्यों पीले दिखते हैं, जानिए इसके पीछे का सच
दांतों का पीला पड़ना कई लोगों के लिए परेशानी की वजह है। जब किसी के दांत पीले दिखाई देते हैं, तो उसे दूसरों के सामने बात करने या हंसने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। बहुत से लोग अपने दांतों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। वो रोज समय पर ब्रश करते हैं और दांतों को साफ रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इसके बावजूद उनके दांत पीले पड जाते हैं।
मुस्कान और कॉन्फिडेंस
सफेद और चमकदार दांत किसी भी इंसान के कॉन्फिडेंस को बढ़ा देते हैं। लेकिन देखा गया है कि जो लोग मीठा कम खाते हैं और दांतों की देखभाल करते हैं, उनके दांत भी समय के साथ अपना असली रंग खोने लगते हैं। अगर कोई सफाई का पूरा ध्यान रख रहा है, तो फिर दांत पीले क्यों हो रहे हैं। ये सिर्फ ऊपरी सफाई की बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे दांतों की बनावट, इंसान की उम्र, मुंह में बनने वाली लार और यहां तक कि जेनेटिक्स भी शामिल होते है। दांत सिर्फ वो सफेद परत नहीं हैं जो बाहर दिखती है, बल्कि इसके अंदर भी कई परतें होती हैं जिनका रंग बदल सकता है।अनहेल्दी खाना-पीना
दांतों का रंग बदलने के पीछे खान-पान एक बड़ी वजह है। अनहेल्दी चीजें खाने से भी दांतों पर बुरा असर पड़ता है। जो लोग चाय, कॉफी, कोला या रेड वाइन जैसी चीजें ज्यादा पीते हैं, उनके दांत जल्दी पीले होते हैं। इन ड्रिंक्स में गहरा रंग होता है जो दांतों की ऊपरी परत पर चिपक जाता है। इस परत को एनामेल कहते हैं। जब ये रंग एनामेल पर जम जाता है, तो समय के साथ दांत पीले दिखने लगते हैं। इसके अलावा, जो लोग सही डाइट नहीं लेते, उन्हें भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है।You may also like
- किम कार्दशियन का नया एनर्जी ड्रिंक: क्या है पैराक्सैंथिन?
- महिला के पेट में 15 साल तक रहा मृत भ्रूण, जानें लिथोपीडियन बीमारी के बारे में
- शकरकंद की टिक्की बनाना है बहुत आसान, तान्या की रसोई से मिली आसान रेसिपी, फटाफट बन जाएगा हेल्दी-स्वादिष्ट नाश्ता
- सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें: उत्तर भारत की ठंडी हवाओं का आनंद लें
- 'कच्चा बादाम गर्ल' ने ढीला-सा पजामा पहन लगाए ठुमके, एयरपोर्ट पर भी सफेद टॉप में मारा स्टाइल, 26 की अंजलि छाईं









