शादी से पहले चाहती हैं दमकता चेहरा? तो फॉलो करें ये 5 दिन का डाइट प्लान

Newspoint
शादी का दिन हर लड़की के लिए सबसे खास होता है। हर कोई चाहता है कि दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखे, बिल्कुल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह। लेकिन सिर्फ मेकअप और महंगे प्रोडक्ट्स से ही स्किन नहीं निखरती। अगर आप शादी से 5 दिन पहले से कुछ आसान और नेचुरल टिप्स अपनाएं, तो बिना ज्यादा खर्च किए भी आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
Hero Image


यहां हम बता रहे हैं एक सिंपल सा 5 दिन का प्री-वेडिंग ब्यूटी रूटीन, जिसे आप घर पर ही फॉलो कर सकती हैं।

1. डाइट में शामिल करें फ्रूट्स और हरी सब्जियां


शादी से कुछ दिन पहले अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। रोजाना फलों और हरी सब्जियों को खाने में जरूर शामिल करें। जैसे – खीरा, गाजर, टमाटर, सेब, पपीता वगैरह। ये चीजें स्किन को अंदर से क्लीन करती हैं और नेचुरल ग्लो देती हैं।

2. सब्जियों का जूस पिएं – हर दिन 2 ग्लास


अगर आपको जल्दी निखार चाहिए तो टमाटर, पालक और पुदीना से बना फ्रेश जूस जरूर पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन पर फ्रेशनेस लाता है।

3. प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर लें

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। हर दिन कम से कम 40-45 ग्राम प्रोटीन अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दूध, दही, पनीर, दालें और ड्राई फ्रूट्स इसमें मदद कर सकते हैं।

4. संतरे का जूस बनाएं डेली रूटीन

You may also like



संतरा विटामिन C का बेस्ट सोर्स है जो स्किन में ग्लो लाने और टैनिंग हटाने में मदद करता है। अगर आप हर दिन एक गिलास फ्रेश संतरे का जूस पीती हैं तो स्किन और बाल दोनों हेल्दी बनेंगे।

5. रिफाइंड फूड और जंक फूड से बचें

शादी से पहले बाहर का तला-भुना खाना और रिफाइंड फूड बिलकुल अवॉइड करें। इनसे चेहरे पर पिंपल्स और ऑयलीनेस बढ़ सकती है। अगर आप मुंहासों से बचना चाहती हैं तो सादा और हेल्दी खाना खाएं।

6. खूब पानी पिएं

हर दिन 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी स्किन को हाइड्रेट रखता है और अंदर से ग्लो लाता है। नारियल पानी और ताजे फलों का जूस भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है।



अगर आप चाहती हैं कि शादी वाले दिन हर किसी की नजर आप पर ही ठहरे, तो बस ये डाइट टिप्स 5 दिन पहले से अपनाना शुरू कर दें। बिना महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के भी आप पा सकती हैं नेचुरल ग्लो और एक्ट्रेस जैसा दमकता चेहरा।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint