Newspoint Logo

Video Viral नहीं हो रहे? YouTube और Instagram Growth के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Newspoint
आज के समय में YouTube और Instagram सिर्फ मस्ती करने का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि कमाई और करियर बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। हर दिन हजारों लोग अपना नया चैनल और Instagram Page शुरू करते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ज्यादातर Creators की शिकायत होती है कि वीडियो पर Views नहीं आ रहे हैं, Followers नहीं बढ़ रहे हैं और Content लोगों तक पहुंच ही नहीं रहा। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर रहे हों। आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान टिप्स, जो YouTube और Instagram पर आपकी Growth बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
Hero Image


क्वालिटी कंटेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दें


किसी भी प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स और व्यूज पाने का सबसे अच्छा तरीका क्वालिटी कंटेंट होता है। ऐसा कंटेंट बनाने की कोशिश करें, जो लोगों की किसी परेशानी को दूर करे, नई जानकारी दे या उनका मनोरंजन करे। वीडियो की शुरुआत यानी हुक जितना मजबूत होगा, व्यूअर के अंत तक वीडियो देखने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी। इसके अलावा, वीडियो की आवाज, एडिटिंग और थंबनेल भी कैची होने चाहिए, क्योंकि यही चीजें पहली छाप छोड़ती हैं।

Consistency बनाए रखें


कई नए क्रिएटर कुछ दिनों तक लगातार वीडियो अपलोड करते हैं और फिर लंबे समय तक गायब हो जाते हैं। इससे ऑडियंस का भरोसा कम होता है और प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम भी कंटेंट की रीच घटा सकता है। इसलिए रोजाना वीडियो डालना जरूरी नहीं है, लेकिन एक तय शेड्यूल बनाकर उसी के हिसाब से नियमित कंटेंट पोस्ट करना चाहिए। लगातार एक्टिव रहने से ऑडियंस भी जुड़ी रहती है और ग्रोथ की संभावना बढ़ती है।

You may also like

More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint