Mother’s Day 2025: आखिर क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Newspoint
हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन दुनिया की हर मां को समर्पित होता है, जो अपने बच्चों के लिए हर दर्द, हर संघर्ष सहकर उन्हें जिंदगी देती है। मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई और इसे मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं? चलिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी।
Mothers day history


मां के प्यार और त्याग को समर्पित है ये दिन


मां अपने बच्चों की पहली गुरु होती है। उनका जीवन बच्चों की परवरिश में ही गुजर जाता है। बच्चों की खुशियों में ही मां की खुशी छिपी होती है। लेकिन कई बार बच्चे बड़े होकर मां के त्याग और मेहनत को भूल जाते हैं। इसलिए मदर्स डे जैसे खास दिन की शुरुआत हुई ताकि बच्चे मां के योगदान को याद रखें और उन्हें एक खास दिन पर सम्मान दें।

कैसे हुई थी मदर्स डे की शुरुआत?


मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका की एना जार्विस नाम की महिला ने की थी। एना की मां अन्ना रीस जार्विस चर्च में संडे स्कूल टीचर थीं। एक बार उन्होंने अपने चर्च में कहा था कि एक दिन ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ मांओं को समर्पित हो। ये बात एना के दिल में बस गई।


जब एना की मां की मौत हो गई तो उन्होंने अपनी मां की इच्छा को सच करने की ठानी। उन्होंने अमेरिका में मदर्स डे को एक आधिकारिक दिन बनाने के लिए कैंपेन चलाया। कई सालों की मेहनत के बाद, 8 मई 1914 को अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में घोषित कर दिया।

एना जार्विस थी फिजूलखर्ची के खिलाफ


हालांकि एना खुद मदर्स डे के नाम पर फिजूलखर्ची के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि लोग अपनी मां को सच्चे दिल से सम्मान दें, ना कि सिर्फ महंगे गिफ्ट देकर फर्ज पूरा करें। उनका मानना था कि एक सादा फूल भी मां को खुशी दे सकता है।


ग्रीक और रोमन सभ्यता में भी थी मां की पूजा


मदर्स डे की जड़ें प्राचीन ग्रीस और रोम तक जाती हैं। वहां रिया और साइबेले जैसी देवी मांओं की पूजा होती थी। लोग त्योहारों के रूप में मांओं के सम्मान में आयोजन करते थे। ईसाई धर्म में भी मदरिंग संडे नाम से एक दिन मां के सम्मान में मनाया जाता था।

मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के लिए प्यार, सम्मान और कृतज्ञता दिखाने का एक खास मौका है। इस दिन अगर आप अपनी मां को एक प्यारा सा मैसेज या फूल भी दे दें, तो वह उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint