Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू आबादी कैसे घट रही, सेना में हिंदुओं की संख्या हैरान करेगी!
हिंदुओं को बांग्लादेश के कट्टरपंथी नफरती हमलों का शिकार बना रहे हैं। एक के बाद एक हमले हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में एक और हिंदू पर हमला किया गया था। खोकन दास एक हिंदू दुकानदार थे, जो शरियतपुर जिले में अपनी छोटी सी दुकान चलाया करते थे और किसी तरह परिवार को पाल रहे थे। उन्हें भी कट्टरपंथियों ने नहीं छोड़ा खोकन दास को उपद्रवी कट्टरपंथियों ने जिंदा जला दिया। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। अस्पताल में तीन दिन तक तड़पते रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी। ये पिछले दो हफ्ते में किसी बांग्लादेशी हिंदू पर हुआ चौथा बड़ा हमला था, जिसने पूरा दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। ये वो मामले थे जो चर्चाओं में आए, लेकिन बांग्लादेश के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों या कस्बों में इसी तरह ना जाने कितने हिंदुओं पर जुल्म ढाए जा रहे होंगे, जो इस तरह से ना तो मीडिया में कवर किए जा रहे हैं और ना ही जिनके बारे में पता चल पा रहा है।
Read more