Newspoint Logo

Gold Price Today: सोने का भाव कितना टूटा, चांदी ने कितनी ऐतिहासिक छलांग लगाई ?

नया साल 2026 दस्तक दे रहा है लेकिन सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव चढ़ रहे हैं, तो वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। सोने और चांदी में इनवेस्ट करने वाले निवेशकों की सांसें इससे ऊपर-नीचे हो रही हैं, लेकिन ज्यादा असर उन लोगों को पड़ रहा है, जिनके घरों में शादी-ब्याह है। जो लोग शादी-ब्याह के लिए गहनों की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं, सोने और चांदी के भाव उनके पसीने छुड़ा रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के बाद कुछ ढीली पड़ी है। जबकि मुंबई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हार के आंकड़े के करीब पहुंची हुई है।
Read more