भारतीय ऑटो बाज़ार में आई नई कारों की बहार, बन सकती है ये कार लवर्स का प्यार

Hero Image
Share this article:
भारत में ऑटोमोबाइल बाजार में 2025 में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। करीब 73 नई कारें इस साल लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिनमें एसयूवी, सेडान, हैचबैक, पिकअप ट्रक और कूपे जैसी कई कारें शामिल हैं। इनमें से 28 कारें अगले तीन महीनों में लॉन्च हो सकती हैं।


मारुति एस्कुडो

मारुति द्वारा लॉन्च होने वाली इस कार की भारत में संभावित कीमत 9.75 लाख बताई जा रही है और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह कार 3 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी। इस गाड़ी का फ्यूल टाइप पेट्रोल होगा और इंजन की क्षमता 1462 सीसी तक होगी।

मारुति ई विटारा

यह गाड़ी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। ई विटारा कार की लम्बाई 4275 mm, चौड़ाई 1800 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 2700 (मिलीमीटर) है। यह गाड़ी 10 सितंबर 2025 को मार्केट में आएगी। इस गाड़ी कि कीमत 17 से लेकर 22.50 लाख के बीच में होगी। इसकी बैटरी कपैसिटी 49 kwh है और maximum पावर 142 bhp है।

You may also like



विनफ़ास्ट VF3 Price

विनफ़ास्ट VF 3 एक एसयूवी कार है। संभावना यह लगाई जा रही है कि इस गाड़ी को अक्टूबर 2025 में ग्राहकों के बीच में लाया जाएगा। इस गाड़ी की अनुमानित ऐक्स-शोरूम कीमत 7.50 से लेकर 10.00 लाख के बीच में होगी।

टोयोटा अर्बन क्रूजर

टोयोटा अर्बन क्रूजर एक इलेक्ट्रिक कार है। इसकी संभावित लॉन्च तारीख सितंबर 16, 2025 है और भारत में इसकी संभावित कीमत 18 लाख बताई जा रही है। इस गाड़ी की maximum पावर 181 है और बॉडी टाइप एसयूवी है।


ऑडी ए5

ऑडी ए5 एक ऑटोमैटिक कार है जिसका फ्यूल टाइप पेट्रोल है और इंजन 1998 सीसी तक है। इसकी लॉन्च होने कि अनुमानित तारीख 15 अक्टूबर 2025 है और इसकी कीमत 50 लाख है। यह गाड़ी सेदान बॉडी टाइप के साथ आती है और इसकी maximum पावर 201 तक है।

एमजी मजेस्टर

एमजी मजेस्टर एक एसयूवी कार है। इसकी संभावित ऐक्स शोरूम कीमत 40 से 45 लाख के बीच में है और इसकी लॉन्च होने की संभावित डेट सितंबर 2025 है। यह 5 वेरीएंट्स में 1 ट्रैंस्मिशन विकल्पों में उपलब्ध है। एमजी मजेस्टर 5 रंगों में उपलब्ध है।


More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint