20 लाख से ज्यादा कारें बेच Maruti Suzuki ने वित्त वर्ष 2026 में रचा इतिहास, मार्च में बेचीं 2.25 लाख यूनिट
Maruti Suzuki Cars Sale: मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 में इतिहास रच दिया। जहां इस इंडो-जापानी कंपनी ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 12 महीनों में घरेलू बाजार में रेकॉर्ड 18.61 लाख कारें बेचीं, वहीं करीब 4.48 लाख कारें एक्सपोर्ट भी की, जो कि अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा वार्षिक आंकड़ा है। मार्च 2026 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 225,251 कारें बेचीं।
Duster का जलवा शुरू! मार्च में बिक्री शुरू होते ही रेनो की कार सेल 77 फीसदी बढ़ी
बीता मार्च महीना रेनो इंडिया के लिए काफी जबरदस्त रहा और नई डस्टर की वापसी के बाद कंपनी की किस्मत पलटने लगी है। जी हां, बीते महीने रेनो ने कुल 5,046 कारें बेचीं और यह आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकीं 2,846 यूनिट्स के मुकाबले 77 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। बीते मार्च के आखिर में नई डस्टर की डिलीवरी शुरू हुई थी और इसके बाद कंपनी के सेल्स नंबर भी तेजी से बढ़े हैं।
Mahindra March Sales: महिंद्रा ने मार्च में बेचीं करीब 1 लाख गाड़ियां, SUV सेगमेंट में नंबर-1
Mahindra Car Sales: महिंद्रा कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2026 काफी अच्छा रहा। पूरे साल में कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की। अकेले मार्च महीने में कंपनी ने करीब 1 लाख गाड़ियां बेचीं। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल्स में शानदार वृद्धि हुई है। कंपनी की इस कामयाबी के पीछे उसकी कई पॉपुलर गाड़ियों का अहम योगदान रहा है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि कंपनी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
हिमाचल प्रदेश में टोल दरों पर सरकार का यू-टर्न, टूरिस्टों और टैक्सी ऑपरेटरों को राहत, इनलोगों के लिए अब टोल हुआ फ्री
Himachal Toll Rates Revision 2026: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने टोल दरों पर यू-टर्न लेते हुए लोगों को राहत दी है और अब गाड़ियों के लिए नई दरें निर्धारित की गई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में टोल और एंट्री टैक्स को लेकर काफी विवाद चल रहा है। आम लोगों की नाराजगी के बाद अब सरकार ने पॉलिसी में बदलाव किया है। अब हिमाचल में रजिस्टर्ड प्राइवेट या कॉमर्शियल लाइट वीइकल्स को टोल से छूट मिलेगी।
1 अप्रैल से बदले टोल नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, केवल Fastag और डिजिटल पेमेंट ही मान्य
हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश से पेमेंट करने का सिस्टम पूरी तरह बंद कर दिया गया है और नए नियम के तहक सिर्फ FASTag और UPI से ही भुगतान होगा। ऐसे में आप भी अगर एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो फिर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए नियम जान लें, नहीं तो आप फंस सकते हैं।
Chery ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, QQ3 EV की चीन में कीमत सिर्फ 8 लाख और रेंज 420 किलोमीटर
दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों में कार बेचने वाली चाइनीज कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल्स ने चीन के बाजार में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार चेरी क्यूक्यू3 ईवी (Chery QQ3 EV) लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 8540 डॉलर, यानी 8 लाख रुपये है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 420 किलोमीटर तक है। आइए, अब इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की खासियत भी जान लें।
Royal Enfield ने पहली बार एक साल में बेच डालीं 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकल, बुलेट से लेकर इंटरसेप्टर तक सबका चला जादू
Royal Enfield Motorcycle Sales: भारत में बुलेट 350, क्लासिक 350 और इंटरसेप्टर जैसी पॉपुलर मोटरसाइकल बेचने वाली कंपनी रॉयल इनफील्ड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने एक साल के अंदर भारत में 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकलें बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
शाहरुख खान ‘किंग’ ने अपनी ‘क्वीन’ गौरी खान के लिए खरीदी मर्सिडीज की नई लग्जरी वैन, खासियत देख आप हो जाएंगे फैन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग से समय निकालकर अपनी रीयल लाइफ ‘क्वीन’, यानी पत्नी गौरी खान के लिए नई मर्सिडीज बेंज वी-क्लास खरीदी है। गौरी खान ने हाल ही में इस लग्जरी वैन को सैफ अली खान के साथ मिलकर लॉन्च किया था। आइए, आपको मर्सिडीज की इस 6 सीटर सुपर लग्जरी और स्पेसियस ‘द प्राइवेट सूट’ की कीमत और खासियत बताते हैं।
Vinfast Electric Scooter: गाड़ियों के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी विनफास्ट, टीवीएस और बजाज समेत इन कंपनियों को मिलेगी चुनौती
Vinfast Electric Vehicles: विनफास्ट कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री करने की तैयार कर रही है। कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। ये स्कूटर फिलहाल वियतनाम में बिक रहे हैं और वहां काफी पॉपुलर भी हैं। आइए आपको विनफास्ट के इन स्कूटरों के बारे में बताते हैं।
Skoda Kodiaq में आई ऐसी गड़बड़ी कि कंपनी को वापस मंगानी पड़ी गाड़ियां, फ्री में करेगी रिपेयर
Skoda Kodiaq Recall: स्कोडा की प्रीमियम एसयूवी कोडिएक के एयरबैग में ऐसी तकनीकी खराबी पाई गई है जिसकी वजह से कंपनी को कारों को वापस मंगाना पड़ा है। इससे कार की सुरक्षा प्रभावित हुई है। कंपनी ने कारों के लिए रिकॉल का नोटिस जारी किया है और कंपनी प्रभावित कारों को फ्री में रिपेयर भी करेगी। आइए आपको बताते हैं कौन की गाड़ियों में यह खराबी पाई गई है।