'रामायणम्' का टीजर रिलीज, रणबीर कपूर बने 'राम', एक सुर में बोले लोग- शानदार, सिनेमाघर अब मंदिर बनेगा
रणबीर कपूर की अकमिंग फिल्म 'रामायणम्' का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस टीजर को देखकर लोगों ने रणबीर और फिल्म दोनों की जमकर तारीफ की है।
'धुरंधर 2' में 'जमील जमाली' बने राकेश बेदी की खुली किस्मत, हाथ लगी दो फिल्में, एक OTT पर होगी रिलीज
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के ससुर और पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभा रहे राकेश बेदी के हाथ लगी है दो नई फिल्में। इनमें से एक आएगी प्राइम वीडियो पर ।
रणबीर कपूर की 'रामायणम्' के टीजर से पहले बोलीं आलिया भट्ट, लोगों ने कहा- तभी RK ने दीपिका को नहीं चुना
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' यानी 'राम' के टीजर का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आलिया भट्ट ने वीडियो शेयर कर अपने फैन्स से एक गुजारिश की है।
Box office: देश ही नहीं विदेशों में भी 'धुरंधर 2' खूब लहरा रही तिरंगा, 14वें दिन फिल्म पर बरसे इतने नोट
'धुरंधर 2' अपने पहले भाग की तुलना में बम्पर कमाई कर ली है और फिलहाल जल्द ये रफ्तार थमती हुई भी नहीं दिख रही है। आइए जानते हैं, आदित्य धर जो आज सिनेमा की दुनिया के मिसाल बन चुके हैं, उनकी इस फिल्म ने 14वें दिन क्या जादू चलाया है।
'रामायण' से चमकी पान वाले से लेकर पहलवान तक की किस्मत, वो 4 आम लोग जिन्हें रामानंद सागर ने बनाया स्टार
रामानंद सागर ने अपने सीरियल 'रामायण' से अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी जैसे एक्टर्स को ही हमेशा के लिए अमर नहीं बनाया, बल्कि आम पब्लिक के चार चेहरों की भी जिंदगी बदल दी। उन्होंने पान वाले से लेकर पहलवान और एक गुजराती महिला तक को स्टारडम दिलाया। सेट पर कई चमत्कार भी हुए थे। जानिए सब:
'राजेश खन्ना ने मेरी मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया', जब अनीता आडवाणी ने किया गुपचुप शादी का दावा, आरोप भी लगाए
अनीता आडवाणी की अपील को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है और राजेश खन्ना संग उनके रिश्ते को शादी मानने से इनकार कर दिया। अनीता ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि उन्होंने और राजेश खन्ना ने घर के मंदिर में प्राइवेटली शादी की थी। राजेश ने उनकी मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया था। अनीता ने राजेश खन्ना पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे।
सिमरन बग्गा Exclusive: कुछ बुरा लगा तो अपने हिसाब से हैंडल करती हूं, बवाल मचाने पर आहत होने का अंदेशा होता है
साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकीं सिमरन बग्गा अब सनी देओल के साथ फिल्म 'गबरू' में नजर आएंगी। हाल ही उन्होंने इस फिल्म के अलावा करियर की चुनौतियों, इंडस्ट्री में हीरोइनों के बेसिक मुद्दों और मैरिड लाइफ के साथ काम को बैलेंस करने के बारे में 'नवभारत टाइम्स' से बात की। पढ़िए:
'लगा मैं मर जाऊंगा', जब अंग्रेजी बोलने में Arnold Schwarzenegger के छूटे पसीने, बताई 60 साल पुरानी घटना
बॉडीबिल्डर और हॉलीवुड एक्शन स्टार को हाल ही उत्तरी आयरलैंड की अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उसी शहर में दिया गया, जहां 60 साल पहले अर्नोल्ड को पहली बार लोगों के सामने अंग्रेजी में बोलना पड़ा था और हालत खराब हो गई थी। उन्होंने किस्सा सुनाया है।
'धुरंधर 2' गलत लगी तो रोका क्यों नहीं?', प्रोपेगेंडा बताने वालों पर बरसे मिथुन चक्रवर्ती, दागे सवाल
मिथुन चक्रवर्ती उन लोगों पर भड़क गए जो आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे तो बिना देखे ही बंगाल में बैन कर दिया गया। अगर 'धुरंधर 2' गलत लगी, तो उसकी रिलीज क्यों नहीं रोकी? पढ़िए वह क्या कुछ बोले:
PICS: 'धुरंधर 2' की यलीना को इंडिया ले आया AI, जसकीरत से फिर से करवाई शादी, आदित्य धर ने लगाई मेहंदी
'धुरंधर 2' की एंडिंग देख बहुत से दर्शक भावुक हो गए और दुखी भी थे क्योंकि जसकीरत को यलीना और बेटे को पाकिस्तान छोड़कर भारत वापस आना पड़ता है। वह हमजा की अपनी पहचान भी पाकिस्तान में ही छोड़ आता है। पर AI ने इस फिल्म को हैप्पी एंडिंग दे दी। एक फैन ने जसकीरत-यलीना की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।