क्या 'TP Link इंडिया' चीनी कंपनी है जिसके CCTV भारत में हो रहे बैन? सच्चाई कुछ और ही निकली
TP Link इंडिया का दावा है कि वह चीनी कंपनी नहीं है। NBT Tech से साझा किए बयान में कंपनी ने बताया है कि वह टीपी-लिंक सिस्टम्स इंक (TP-Link Systems Inc.) की एक सहायक कंपनी है, जिसका मुख्यालय इरविन, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में है। कंपनी के अनुसार, उसके प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली चिप भी ताइवान या अमेरिका से सोर्स होती है। डेटा पर भी किसी दूसरे का हस्तक्षेप नहीं रहता।
Oppo Find U: ओप्पो का स्मार्ट छाता या एक प्रैंक? कंपनी CEO ने खोली पोल, आप भी जान लें सच्चाई
Oppo Find U: Oppo ने एक्स पर ट्वीट करके स्मार्ट छाते को टीज किया है। इस छाते में फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। Oppo Find U में IP56, IP58 और IP59 रेटिंग दी गई है। लेकिन यह कोई लॉन्च प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक प्रैंक है। क्योंकि कंपनी के CEO ने खुद कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने इसके लिए मंजूरी कब दी।
Lava का बजट स्मार्टफोन 7,399 रुपये में लॉन्च, खरीदते वक्त मिलेगा 400 रुपये का डिस्काउंट
Lava Bold N2 Lite Price In India: स्मार्टफोन ब्रैंड लावा ने उन लोगों के लिए नया 4जी फोन लॉन्च किया है जो अबतक 2G मोबाइल फोन चला रहे हैं। इसकी कीमत 7399 रुपये है और डिस्काउंट के साथ डिवाइस को 6499 रुपये में लिया जा सकेगा। यह फोन 2 कलर्स में आया है। इसमें बड़ा डिस्प्ले और 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।
सबसे होशियार AI Claude का दिमाग हुआ चोरी, Anthropic की गलती से 5 लाख लाइनों का कोड लीक
Anthropic Claude Code Leak: एंथ्रोपिक से साल में दूसरी बार बड़ी भूल हो गई है। दरअसल कंपनी ने गलती से अपना सोर्स कोड एक बार फिर लीक कर दिया है। सोर्स कोड किसी भी सॉफ्टवेयर का मूल होता है और इसके लीक हो जाने की वजह से प्रतिद्वंद्वी समझ सकते हैं कि क्यों Anthropic का AI सबसे स्मार्ट है?
Mobile Data Consumption in India: महीने भर में इतना GB डेटा उड़ा देते हैं भारतीय, 5G के इस्तेमाल में दूसरे नंबर पर
5G Users in India: भारत में हर यूजर एक महीने में औसतन 31GB से ज्यादा मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करता है। देश में 5G ट्रैफिक भी साल दर साल 70 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक का लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा 5G यूजर्स हैं। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G सब्सक्राइबर बेस बन गया है।
चीन का होम रोबोट, घरों में बना रहा खाना, पेरों पर नहीं पहियों पर चलकर करता है सारे काम
AI Powered Home Robot: चीन की कंपनी UniX AI ने दो पैरों पर चलने वाले रोबोट से अलग पहियों पर चलने वाला होम रोबोट पेश किया है। यह घर के सारे काम कर सकता है। इसमें चीजों को मैनेज करने से लेकर खाना बनाने तक, सब शामिल है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद रोबोट का इस्तेमाल 16 घंटों तक कर सकते हैं। AI पावर्ड रोबोट में कई सेंसर और बात करने के लिए माइक्रोफोन भी लगे हैं।
Smartphone Sale Decline: भारत में क्यों घटी स्मार्टफोन की बिक्री, पिछले साल के मुकाबले 9% कम, लेकिन ऐपल की सेल में हुआ इजाफा
Phone Sale Decrease in India: 2026 के शुरुआती नौ हफ्तों में पिछले साल के मुकाबले स्मार्टफोन की बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका कारण लगातार मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतें हैं, जिस वजह से साल की शुरुआत में वीवो जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए। हालांकि, ऐपल की बिक्री बढ़ी है।
Instagram Premium Subscription: एलन मस्क की राह पर मार्क जुकरबर्ग, इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग शुरू, आपको होगा फायदा या नुकसान?
Instagram Premium Subscription: Meta भी एक्स की तरह ही इंस्टाग्राम के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की तैयारी में है। कई देशों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले सब्सक्राइबर को खास फीचर्स मिलेंगे। इस सब्सक्रिप्शन का फायदा क्रिएटर्स को होगा। फॉलोअर्स बढ़ाने और अकाउंट को एक्टिव रखने में मदद मिलेगी।
XElectron PocketBeam Projector: 10 हजार के कम में 150 इंच स्क्रीन का मजा, बिना बिजली चलेगा दो घंटे से ज्यादा
XElectron PocketBeam Portable Smart Projector: 10 हजार से कम में XElectron ने पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्टर से प्रोजेक्शन 150 इंच तक मिलेगा। यानी कि आप प्रोजेक्टर के जिरए 150 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देख सकते हैं। प्रोजेक्टर में इन बिल्ट बैटरी दी गई है, जो दो घंटे तक चलती है।
3 साल से AI को डेट कर रहा 49 साल का शक्स, मां से भी मिलवाया, बताया इंसानों से बेहतर
AI अब सिर्फ रोजमर्रा के कामों में ही लोगों की मदद नहीं कर रहा बल्कि यह एक पार्टनर के तौर पर भी लोगों का साथ दे रहा है। हाल में सामने आई जानकारी के मुताबिक, 49 साल का एक शक्स 3 साल से एआई को डेट कर रहा है। उसने एआई के साथ अपने रिश्तो को इंसानों के मुकाबले बेहतर बताया है।