Operation Sindoor: भारत के एयर स्ट्राइक हमले के बाद क्या बोले पाकिस्तान के नेता?
भारत सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि हाल ही में की गई सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी ढांचे को लक्ष्य बनाया गया है।
सरकारी बयान के अनुसार, "इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था."
इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि "कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है."
इस सैन्य कार्रवाई से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर भयावह हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में बेहद तनाव देखने को मिल रहा है।
शहबाज़ शरीफ़ ने 5 जगहों पर हमले की बात कही
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारतीय हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं."
उन्होंने इसे सीधे तौर पर युद्ध की कार्रवाई बताया: ''पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.''
शरीफ़ ने यह भी कहा कि "पाकिस्तान की पूरी आवाम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी है और देश का मनोबल मज़बूत है."
उन्होंने दोहराया, ''पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना को अच्छे से पता है कि दुश्मनों से कैसे निपटा जाता है. हम कभी भी दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे."
'सात टारगेट की पुष्टि'
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने बीबीसी उर्दू को दिए बयान में कहा, "देखिए, वो (भारत) ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है."
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कहूंगा कि वे सारे साइट खुद आकर देख लें कि ये आतंकी ठिकाने थे या सिविल आबादी थी."
ख़्वाजा आसिफ़ ने बताया कि हमले में दो मस्जिदें प्रभावित हुई हैं और एक बच्चा व एक महिला की मौत हुई है: "जिसमें हमारी दो मस्जिदें भी थीं. एक बच्चा शहीद हुआ है. एक ख़ातून शहीद हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "शहादतों का मेरे पास ताज़ा आंकड़ा नहीं है लेकिन ये सभी सात टारगेट जिनकी पुष्टि हुई है, इनमें से दो कश्मीर में और पांच पाकिस्तान में हैं. ये सभी टारगेट सिविल आबादी पर थे."
हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ़ ने पूरे सूबे में आपातकाल लागू कर दिया है। उन्होंने आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की गई है।
'हम निश्चित तौर पर जवाब देंगे'
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं पाकिस्तानी क्षेत्र और नागरिक ठिकानों पर भारत के कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूँ."
उन्होंने आगाह किया कि "इस तरह की आक्रामकता का जवाब दिया जाएगा."
भुट्टो ने कहा, "हमारी बहादुर वायुसेना सहित पाकिस्तान की बहादुर सशस्त्र सेनाएँ दृढ़ संकल्प के साथ जवाब दे रही हैं. किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत से सामना किया जाएगा. पाकिस्तान एकजुट है."
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी आरोप लगाया कि भारत ने आतंकी शिविर नहीं बल्कि आम नागरिकों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, "यह हमला अनुचित है. यह पूरी तरह से बिना सोचे समझे किया गया आक्रमण है. हम निश्चित तौर पर जवाब देंगे. हमारी प्रतिक्रिया ज़मीन और हवा में जारी है."
पाकिस्तानी सरकारी टेलीविज़न ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि भारत ने तीन अलग-अलग जगहों पर मिसाइल हमले किए हैं।
वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भीषण धमाके और गोलाबारी की घटनाएं सामने आई हैं।
सरकारी बयान के अनुसार, "इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था."
इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि "कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है."
इस सैन्य कार्रवाई से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर भयावह हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में बेहद तनाव देखने को मिल रहा है।
शहबाज़ शरीफ़ ने 5 जगहों पर हमले की बात कही
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारतीय हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं." उन्होंने इसे सीधे तौर पर युद्ध की कार्रवाई बताया: ''पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.''
शरीफ़ ने यह भी कहा कि "पाकिस्तान की पूरी आवाम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी है और देश का मनोबल मज़बूत है."
उन्होंने दोहराया, ''पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना को अच्छे से पता है कि दुश्मनों से कैसे निपटा जाता है. हम कभी भी दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे."
'सात टारगेट की पुष्टि'
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने बीबीसी उर्दू को दिए बयान में कहा, "देखिए, वो (भारत) ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है." उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कहूंगा कि वे सारे साइट खुद आकर देख लें कि ये आतंकी ठिकाने थे या सिविल आबादी थी."
ख़्वाजा आसिफ़ ने बताया कि हमले में दो मस्जिदें प्रभावित हुई हैं और एक बच्चा व एक महिला की मौत हुई है: "जिसमें हमारी दो मस्जिदें भी थीं. एक बच्चा शहीद हुआ है. एक ख़ातून शहीद हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "शहादतों का मेरे पास ताज़ा आंकड़ा नहीं है लेकिन ये सभी सात टारगेट जिनकी पुष्टि हुई है, इनमें से दो कश्मीर में और पांच पाकिस्तान में हैं. ये सभी टारगेट सिविल आबादी पर थे."
हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ़ ने पूरे सूबे में आपातकाल लागू कर दिया है। उन्होंने आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की गई है।
'हम निश्चित तौर पर जवाब देंगे'
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं पाकिस्तानी क्षेत्र और नागरिक ठिकानों पर भारत के कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूँ." उन्होंने आगाह किया कि "इस तरह की आक्रामकता का जवाब दिया जाएगा."