Operation Sindoor: मॉक ड्रिल में उलझा पाकिस्तान, भारत ने कर डाला हमला, जानिए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Newspoint
Operation Sindoor : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के 14 दिन बाद भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। "ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बात की और पूरे हालात की जानकारी ली।" भारतीय सेना सुबह 10:30 बजे इस ऑपरेशन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी।
Hero Image


इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर काम किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया। ये हमला उन मासूम लोगों की मौत का जवाब था जो पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए थे।

"ऑपरेशन सिंदूर के सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात तीनों सेनाओं के प्रमुखों से संवाद किया और पूरे हालात की विस्तृत जानकारी ली।"


ऑपरेशन के बाद जम्मू संभागीय आयुक्त ने ऐलान किया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

भारतीय सेना की प्रेस वार्ता का समय बदलकर सुबह 10:30 कर दिया गया है।


भारत ने अपनी कार्रवाई की जानकारी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE जैसे बड़े देशों को दी। भारत के NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस कार्रवाई को "नपी-तुली, जिम्मेदार और गैर-उकसाऊ" बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन पर पूरी रात नजर रखी। ऑपरेशन को खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सटीक तरीके से अंजाम दिया गया। थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर इस मिशन को पूरा किया।

ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ?


भारत ने 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। सभी पायलट और सैनिक सुरक्षित वापस लौट आए।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने कुल 24 हमले किए, जिनमें अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ।


हमले पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट और PoK के 5 ठिकानों पर किए गए। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के अहम अड्डों को निशाना बनाया गया। मुजफ्फराबाद के बिलाल मस्जिद और सुभान मस्जिद पर भी हमला हुआ। इन हमलों में 8 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

सियालकोट, कोटली और मुरीदके समेत कई जगहों पर हमला हुआ। पाकिस्तान में इस ऑपरेशन के बाद खलबली मच गई।


'ऑपरेशन सिंदूर' भारत का सख्त संदेश है कि अब वो आतंक को उसी की भाषा में जवाब देगा। ये ऑपरेशन 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में भारत की सबसे बड़ी जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint