हंसी रोक नहीं पाएंगे! स्पैम कॉलर्स की क्लास, मम्मी की खिंचाई, देखिये पापा की नन्ही परी का वीडियो
सोशल मीडिया के इस दौर में बच्चे तकनीक से इतने घुल-मिल चुके हैं कि उनकी समझदारी और मजाकिया अंदाज देखकर कोई भी दंग रह जाए। पहले के जमाने में जहां बच्चों के पास टीवी भी नहीं होता था, वहीं आज की पीढ़ी मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में पली-बढ़ी है। कई बच्चे अपनी क्रिएटिविटी के जरिए सोशल मीडिया पर नाम कमा रहे हैं और साथ ही लाखों-करोड़ों रुपये भी। हाल ही में एक नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका चुलबुला अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
पहले वीडियो में यह बच्ची एक स्पैम कॉल का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में एक महिला कॉलर बच्चों के स्कूल से जुड़ी जानकारी दे रही होती है, जिस पर यह नन्ही बच्ची हिंग्लिश में जवाब देती है कि वह पहले से ही स्कूल ज्वॉइन कर चुकी है। इतना ही नहीं, वह कॉलर से पूछती है, "मेरा स्कूल खुला हुआ है, आपका खुला हुआ है?" उसकी मासूमियत और मजाकिया अंदाज देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "स्पैम कॉल से निपटने का सही तरीका मेरी क्यूटी से सीखो!" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "हर लड़का ऐसी बेटी चाहता है!" कई लोगों ने लाफिंग इमोजी के साथ प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
दूसरे वीडियो में बच्ची का और भी मजेदार अंदाज देखने को मिलता है। वह कैमरे के सामने बोलती है, "हैलो गायज, वेलकम टू माय व्लॉग! सब अपनी मम्मी को मम्मी या मॉम बुलाते हैं, लेकिन मैं अपनी मम्मी को बोलती हूं - मइया का गइया!" यह सुनकर उसकी मां हंसते-हंसते अपनी हंसी रोकने की कोशिश करती है, लेकिन खुद को रोक नहीं पाती। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, "मइया तो ठीक है, लेकिन यह गइया क्या है?" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हे भगवान, इन बच्चों को कौन संभालेगा?"
बच्ची के ये दोनों वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें बड़े मजे से देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों की मासूमियत और हाजिरजवाबी अक्सर चर्चा में रहती है, और इस नन्ही स्टार ने भी अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया है!

Next Story